
बिलासपुर,,, आज शाम करीब 7 बजे थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पचरी घाट के पास निर्माणाधीन पुल पर आपसी मारपीट और हत्या की सूचना से सनसनी फैल गई… सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची… घटना में मृतक की पहचान सानू हुसैन उम्र लगभग 25 वर्ष, निवासी लाइफ केयर हॉस्पिटल के पास, हटरी चौक, जूना बिलासपुर के रूप में हुई है!
पुलिस द्वारा मौके पर विधिवत कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है! घटना के बाद संदेहियों की तलाश में पुलिस टीम रवाना की गई… जिसमें मुख्य आरोपी विकास तिवारी सहित अन्य संदेहियों को हिरासत में ले लिया गया है!
पुलिस पूछताछ में सामने आया है! कि वर्ष 2021 में मृतक सानू हुसैन द्वारा आरोपी विकास तिवारी पर जानलेवा हमला किया गया था! जिस संबंध में थाना कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था! यह मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है!
बताया जा रहा है! कि उक्त प्रकरण में मृतक द्वारा लगातार समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा था! इसी बात को लेकर आज शाम दोनों के बीच विवाद हुआ… जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया… आरोप है! कि इसी दौरान विकास तिवारी ने हमला कर सानू हुसैन की हत्या कर दी!
पुलिस का कहना है! कि सभी आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है! और विधिवत गिरफ्तारी कर शीघ्र ही उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा… मामले की जांच जारी है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.14क्रिकेट का झगड़ा, पुलिस की नींद और मौत का क्लाइमेक्स, 7 सितंबर की लड़ाई से पांच दिन बाद युवक की मौत, चार गिरफ्तार… अब सकरी पुलिस से सवाल पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई, मौत के बाद ही क्यों खुली जांच की फाइल?
Uncategorized2026.09.14ओडिशा से गांजा, बिलासपुर में ठिकाना! जयरामनगर फाटक पर 13 किलो की खेप के साथ महिला समेत 4 तस्कर धराए… सिंडिकेट का खेल जारी, अब नाबालिगों की एंट्री के संकेत से पुलिस भी हैरान…
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
Uncategorized2026.09.13रेलवे का ऐसा सिस्टम कि मंत्री की चिट्ठी भी वेटिंग में, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की अनुशंसा पहुंची रेलवे तक, मगर टिकट कन्फर्म हुआ नहीं, फिर सवाल वही V.V.I.P कोटा आखिर चलता किसके इशारे पर है?…
