
बिलासपुर,,, जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है! इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना सिविल लाईन एवं थाना सिरगिट्टी पुलिस ने चिल्हर गांजा बिक्री के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है! सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है!


थाना सिविल लाईन क्षेत्र अंतर्गत मिनी बस्ती से पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया… इनमें केजा बाई पति छेदी खांडे (55 वर्ष) से 200 ग्राम गंजा और 240 रुपये बिक्री रकम तथा जाहिरन बी पति हारून खान (58 वर्ष) से 220 ग्राम गंजा और 640 रुपये नगद जब्त किया गया… दोनों महिलाएं लंबे समय से चिल्हर स्तर पर गांजा बेचने में संलिप्त पाई गईं!

वहीं थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में की गई कार्रवाई में राजू दास मानिकपुरी (55 वर्ष), निवासी बछेरा पारा तिफरा से 570 ग्राम गंजा तथा मन्नू यादव (26 वर्ष), निवासी यादव नगर तिफरा से 593 ग्राम गंजा जब्त कर उन्हें गिरफ्तार किया गया!

पुलिस ने बताया कि इस अवैध नशा कारोबार की एंड टू एंड इन्वेस्टीगेशन की जा रही है! ताकि गंजा सप्लाई करने वाले मुख्य तस्करों तक पहुंचा जा सके… पुलिस का स्पष्ट कहना है! कि जिले में नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आगे भी ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी!
थाना सिविल लाईन क्षेत्र (मिनी बस्ती) से गिरफ्तार… 👇👇
1. श्रीमती केजा बाई पति छेदी खांडे, उम्र 55 वर्ष, निवासी मिनी बस्ती
जप्त – 200 ग्राम गंजा, 240 रुपये बिक्री रकम
2. श्रीमती जाहिरन बी पति हारून खान, उम्र 58 वर्ष, निवासी मिनी बस्ती
जप्त – 220 ग्राम गंजा, 640 रुपये बिक्री रकम
थाना सिरगिट्टी क्षेत्र से गिरफ्तार…👇👇
1. राजू दास मानिकपुरी पिता अर्जुन दास मानिकपुरी, उम्र 55 वर्ष
निवासी – बछेरापारा वार्ड नं. 08, तिफरा, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
जप्त – 570 ग्राम गंजा
2. मन्नू यादव पिता महेश यादव, उम्र 26 वर्ष
निवासी – यादव नगर, तिफरा, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
जप्त – 593 ग्राम गंजा
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 2, 202622 आरोपी बरी, पुलिस की विवेचना पर उठे सवालों से न्यायधानी में मचा बवाल, चर्चित हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी हत्याकांड में अब IG का एक्शन वाला ऐलान, फैसले की होगी समीक्षा, लापरवाह विवेचकों की भी तय होगी जिम्मेदारी, ई-साक्ष्य से कसेगा अपराधियों पर शिकंजा…
UncategorizedNovember 2, 2026मिठाई की दुकानों में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने खोवा-मावा और कुंदा पर कसी नकेल, कहीं मिठास में मिलावट का खेल तो नहीं? अनुराधा, गुड़िया और किशोर स्वीट्स से सैंपल उठाकर लैब भेजे, अब रिपोर्ट खोलेगी मिठाई की असली पोल…
UncategorizedNovember 2, 2026जूस की दुकान से सट्टे के साम्राज्य तक का सफर, अब दिल्ली कोर्ट में लगा हिसाब-किताब का नंबर, महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की पेशी, CBI ने मांगी ट्रांजिट रिमांड, फर्जी पासपोर्ट जब्त, 200 करोड़ की दुबई वाली शादी भी जांच के घेरे में, बचाव पक्ष बोला गिरफ्तारी ही अवैध, अब कोर्ट में किसकी दलील पड़ेगी भारी…
UncategorizedNovember 2, 2026हड़ताल की हेकड़ी पर सरकार का हथौड़ा! पटवारियों की कलम बंद तो प्रशासन ने खोला सस्पेंशन का खाता, 50 की छुट्टी, 5 हजार को नोटिस और प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप भी निलंबन की जद में, अब आंदोलन करेंगे या दफ्तर लौटेंगे पटवारी…
