
बिलासपुर,,, थाना सिरगिट्टी पुलिस ने एटीएम में तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है! यह घटना 27 जनवरी 2026 की रात बन्नाक चौक स्थित इंडिया वन एटीएम की है! जहां अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी की नीयत से एटीएम मशीन को नुकसान पहुंचाया गया था!
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिरगिट्टी में अपराध क्रमांक 57/2026 धारा 305(ए), 62 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया! प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दिए गए…
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक किशोर केंवट के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई…. पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की और संदिग्धों से लगातार पूछताछ की…
30 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सिरगिट्टी बस्ती क्षेत्र में घूम रहा है! सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया… गिरफ्तार आरोपी की पहचान लव कुमार जोगी पिता धनुस राम जोगी उम्र 19 वर्ष, निवासी कोरमी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर के रूप में हुई है!
पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है! तथा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.14क्रिकेट का झगड़ा, पुलिस की नींद और मौत का क्लाइमेक्स, 7 सितंबर की लड़ाई से पांच दिन बाद युवक की मौत, चार गिरफ्तार… अब सकरी पुलिस से सवाल पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई, मौत के बाद ही क्यों खुली जांच की फाइल?
Uncategorized2026.09.14ओडिशा से गांजा, बिलासपुर में ठिकाना! जयरामनगर फाटक पर 13 किलो की खेप के साथ महिला समेत 4 तस्कर धराए… सिंडिकेट का खेल जारी, अब नाबालिगों की एंट्री के संकेत से पुलिस भी हैरान…
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
Uncategorized2026.09.13रेलवे का ऐसा सिस्टम कि मंत्री की चिट्ठी भी वेटिंग में, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की अनुशंसा पहुंची रेलवे तक, मगर टिकट कन्फर्म हुआ नहीं, फिर सवाल वही V.V.I.P कोटा आखिर चलता किसके इशारे पर है?…
