
00 तीन दिन में दो कांड एक ने पिया कीटनाशक तो दूसरा चढ़ा टावर पर…
00 शुरू से आखरी तक सरकारी भोंपू पीटता रहा ढिंढोरा, रोज मचा रहा फजीहत…
जांजगीर-चाम्पा,,, इस साल समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सरकार के लिए फजीहत का सबब और अन्नदाताओं के लिए जीव लेवा बनकर रह गया है! कीटनाशक सेवन के बाद अब टोकन न कटने से हताश किसान द्वारा आत्महत्या के लिए हाई टेंशन टावर पर चढ़ने का मामला सामने आया है!
पूरा मामला जांजगीर चांपा जिले का है! बताया जा रहा कि
किसान अनिल सूर्यवंशी पर डेढ़ लाख का कर्ज है! ऊपर से टोकन न कटने के कारण वह घर पर रखे धान फसल को लेकर हताश परेशान था! इसी हताशा के चलते शनिवार सुबह वह गांव के भाठा मे लगे बिजली के हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया…
किसान के हाई टेंशन टावर पर चढ़ने की खबर से अफरा तफरी मच गई… इस आशय की सूचना पर किसानों से सीधे मुंह बात न करने वाले अफसरो के हाथ पैर फूल गए… पुलिस और प्रशासन के अफसर दौड़े भागे मौके पर पहुचे तो पीड़ित किसान को करीब दो सौ फीट ऊंचे करंट प्रवाहित टॉवर पर चढ़े देख उनकी घिघ्घी बंध गई,,, क्योकि दो दिन पहले ही मुआवजा न मिलने और टोकन न कटने के कारण एक किसान द्वारा कीटनाशक पीने का मामला भी सामने आ चुका है।
इसके बाद नीचे खड़े अफसर हाथ जोड़ किसान से मिन्नत करने लगे रहे कि नीचे आइए आपकी समस्या का निदान किया जाएगा। किसान ने कहा कि आज 31 जनवरी को धान खरीदी का अंतिम दिन है, ज़ब तक उसका टोकन नही काटा जायेगा वो टावर से नीचे नही उतरेगा।
मौके पर मौजूद तहसीलदार ने जब टोकन जारी कराने आश्वासन दिया तब कही 2 घण्टे बाद हताश परेशान किसान
करीब दो सौ फीट ऊंचे करंट प्रवाहित टॉवर से नीचे उतरने तैयार हुआ।
ताज़ा तस्वीरें सामने आयी है…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.06.15एलएलबी एग्जाम देकर निकला छात्र, बाहर मिला ‘ब्लेडबाज’! कॉलेज गेट पर विवाद इतना बढ़ा कि गर्दन पर चला हमला, खून से लथपथ हालत में पहुंचा सिम्स… सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी समीर पर केस दर्ज कर शुरू की…
Uncategorized2026.06.15सिरगिट्टी थाने में चला SSP का डंडा! दैहिक शोषण केस में लापरवाही पड़ी भारी, T.I अभय बैस समेत दो लाइन अटैच, अब नए थाना प्रभारी संभालेंगे मोर्चा… पुलिसिंग पर उठे सवालों के बीच बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप…
Uncategorized2026.06.14वोट के टाइम नारियल, अब जनता को नाली वाला पानी! युवा कांग्रेस बोली- महापौर पूजा विधानी दो दिन में सुधरो, नहीं तो वार्ड का ‘स्पेशल गंदा पानी’ पिलाकर करेंगे स्वागत…
Uncategorized2026.06.14सांप से ज्यादा जहरीले निकले वकील-डॉक्टर! बिलासपुर में फर्जी सर्पदंश मुआवजा घोटाले का पर्दाफाश, जहरखुरानी मौतों को बना दिया नागदंश, करोड़ों डकारने वाले रैकेट पर FIR की तैयारी…
