
बिलासपुर में फरार कांग्रेस नेता तय्यब हुसैन ने नगर निगम की दुकान पर अवैध कब्जा जमा लिया था, जो कैरम क्लब और नशेड़ियों का अड्डा बन गया था। नगर निगम ने दुकान को कब्जा मुक्त कराया है। निगम ने दुकान को फिजिकल कल्चरल सोसायटी को सौंप दिया है। इसके साथ ही तीन दुकानों का किराया नहीं देने पर निगम ने सील कर दिया है। नगर निगम ने राजा रघुराज सिंह स्टेडियम के पीछे की तरफ इमली पारा रोड में दुकानों का निर्माण कराया था। इन दुकानों को स्टेडियम को संचालित करने वाली फिजिकल कल्चरल सोसायटी को सौंपा गया था, जिन्हें साल 2011 में नीलाम कर बेचा गया था। इनमें से एक दुकान पर बिना अनुमति और खरीदी के कांग्रेस नेता तय्यब हुसैन ने कब्जा कर लिया था, जिसके बाद से यहां कैरम क्लब संचालित किया जा रहा था। यहां देर रात तक असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता था। निगम कमिश्नर अमित कुमार ने बताया कि मंगलवार को नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए उक्त दुकान को अवैध कब्जे से मुक्त कराया और सामान को जब्त कर लिया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
