
बिलासपुर,,, बिलासपुर में खाद्य सुरक्षा से जुड़ा एक अहम मामला सामने आया है! जहां तारबहार स्थित महेश स्वीट्स पर लगाया गया 1 लाख रुपए का जुर्माना हाईकोर्ट ने बरकरार रखा है! दुकान पर अरारोट की जगह मक्के का स्टार्च मिलाकर मिठाई बनाने का आरोप सिद्ध हुआ था! जिस पर निचली अदालत ने पहले ही जुर्माना लगाया था!
दुकान संचालक ने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए सैंपल की दूसरी लैब से जांच कराने की मांग की, लेकिन कोर्ट ने सभी दलीलों को खारिज कर दिया… हाईकोर्ट ने स्पष्ट कहा कि खाद्य सामग्री की गुणवत्ता बनाए रखना पूरी तरह विक्रेता की जिम्मेदारी है! और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगा…
कोर्ट ने मिलावट को गंभीर अपराध मानते हुए निचली अदालत के फैसले को सही ठहराया और जुर्माने को यथावत रखा… साथ ही यह भी कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट सीधे लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा मुद्दा है, इसलिए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जरूरी है!
इस फैसले से साफ संदेश गया है कि मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में राहत नहीं मिलेगी…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
