
बिलासपुर। देश भर में पड़ रही भीषण गर्मी में ट्रेन का सफर यात्रियों के लिए मुसीबत बन गया है और इस भीषण गर्मी में ट्रेनों का लेट होना यात्रियों की मुसीबतों को बढ़ाता दिखाई पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ में कई ट्रेनें 20 से 25 घंटों तक लेट चल रही है। वही गाड़ी बदलकर दूसरी गाड़ी का इंतजार करने वाले यात्रियों को भी लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
गर्मी की छुट्टियों के समय यात्रियों की संख्या होती है काफी ज्यादा
गर्मी का मौसम आते ही छुट्टियां शुरू हो गई हैं। और ऐसे में लोग बड़ी संख्या में छुट्टियां मनाने बाहर जाते हैं। लेकिन लगातार देरी से चल रही ट्रेनें यात्रियों की परेशानी का सबब बनी हुई हैं। दरअसल देश भर में ट्रेनों की स्थिति इन दोनों खराब चल रही है।ऐसे में लंबी दूरी वाली ट्रेनें घंटों देरी से चल रही है। बिलासपुर रेल मंडल में तो कुछ ट्रेनें 24 घंटे से भी अधिक देरी से परिचालित हो रही हैं। ऐसे में इन ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्री अपनी ट्रेन का घंटों इंतजार करते दिखाई पड़ रहे हैं. और इस बीच पड़ने वाली भीषण गर्मी उनके पसीने छुड़ा रही है। बिलासपुर मंडल रेल परिचालन की दृष्टि से है काफी महत्वपूर्ण
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का बिलासपुर मंडल छत्तीसगढ़ में रेल परिचालन की दृष्टि से सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र है। छत्तीसगढ़ से बनकर चलने वाली सबसे अधिक ट्रेन बिलासपुर स्टेशन से रवाना होती हैं। इसके साथ ही मुंबई हावड़ा रूट के बीचों-बीच स्थित होने के कारण बिलासपुर जंक्शन बहुत से यात्रियों के लिए ट्रेन बदलने का स्थान होता है। अन्य स्थानों से यात्रा करके यात्री बिलासपुर पहुंचते हैं। और यहां से अपने गंतव्य तक दूसरी ट्रेन में आगे की यात्रा शुरू करते हैं। ऐसे में घंटों विलंब से चल रही ट्रेनों ने देश भर के यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रबंधन का कहना है कि, यहां से चलने वाली सभी ट्रेन समय पर चल रही है। लेकिन मुंबई और अन्य स्थानों पर चल रहे अधोसंरचना विकास के कार्यों के कारण इस तरह की देरी हो रही है।
ट्रेनों की लेट लतीफ से यात्री परेशान
ट्रेनों की लेट लतीफ से परेशान यात्रियों के मुश्किलें गर्मी के कारण और बढ़ जाती है। यात्री छोटे बच्चों के साथ स्टेशनों पर गर्मी से हलाकान नजर आते है। इसके साथ ही बुजुर्ग यात्रियों को भी स्टेशन पर गर्म हवाओं के थपेड़े सहने पड़ते हैं।ऐसे में गर्मी और ट्रेनों की देरी की दोहरी मार देश भर में रेल यात्रियों को इन दोनों सहनी पड़ रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
