
थाना सिविल लाईन क्षेत्रान्तर्गत यादव मोहल्ला , मंगला में मारपीट कर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी हत्या की घटना को अंजाम देकर जिला छोडकर भागने के फिराक में था।
फरार आरोपी को पुलिस ने बाइक से पीछा करते हुए कुछ घण्टे में किया गिरफ्तार।
आरोपी –👇
शत्रुहन पटेल उर्फ बप्पी पिता राम लाल उम्र 27 वर्ष पता राजा बाडा गोपी चैक मंगला थाना सिविल लाईन बिलासपुर
थाना सिविल लाइन पुलिस को निधि केवट पिता सुखीराम केवट का शव मंगला चौक स्थित शत्रुहन उर्फ बप्पी के घर में होने की सूचना प्राप्त हुई ।सूचना पर तत्काल घटनास्थल पर थाना प्रभारी एवम अन्य स्टाफ मौके पर पहुचे प्रथमदृष्टया मामला हत्या के प्रतीत होने पर पुलिस अधीक्षक महोदय को घटना के बारे में अवगत कराया गया पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के द्वारा त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कार्यवाही दौरान ही पुलिस को पता चला कि मृतिका अपने मित्र शत्रुहन पटेल के चखना दुकान में काम करती थी और उसी के साथ रहती थी। घटना बाद से ही शत्रुहन पटेल फरार था जिसे पकड़ने के लिए तत्काल टीम गठित कर रवाना की गई।शत्रुहन पटेल जिला छोड़ने की फिराक में था जिसे बाइक से पीछा करते हुए पुलिस टीम ने धर दबोचा। पूछताछ के दौरान शत्रुहन पटेल ने निधि केवट से रात्रि में आपसी विवाद पर मारपीट कर हत्या करना स्वीकार किया । आरोपी शत्रुहन पटेल को गिरफ्तार कर न्यायालय समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 27, 2026मिठाई में मिलावट का खेल खेलने वालों, जरा संभल जाओ, दिवाली में खाद्य विभाग की तीसरी आंख खुल गई, होटल से फैक्ट्री तक बजेगा छापेमारी का बैंड, सैंपल की होगी लैब में धुलाई, गंदगी मिली तो मौके पर ही कार्रवाई की मिठाई बंटेगी
UncategorizedOctober 26, 2026दुर्गा दर्शन करने गए थे, विवाद का दर्शन करा आए, पंडाल के पास तकरार, फिर घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप, गोपी चौक में बवाल मचाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग पर भी कार्रवाई, सिविल लाइन पुलिस का एक्शन…
UncategorizedOctober 26, 2026जमीन सरकारी, फिर भी बेचने की तैयारी, पट्टे की भूमि को बताने लगे अपनी जागीर, 20 एकड़ के सौदे में 45.21 लाख का खेल, रजिस्ट्री मांगने पर बहानेबाजी, राजस्व कोर्ट में केस फिर भी सौदेबाजी, सिविल लाइन पुलिस ने दबोचे दो खिलाड़ी…
UncategorizedOctober 26, 2026मोतीबाग प्रेस क्लब में पलाश का पिस्टलिया पावर शो, हवा में गोली चलाकर दिखाया रौब, धमकी देकर मचाया हड़कंप, कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उतार दिया खौफ का भूत, पिस्तौल, खोखा और दो जिंदा कारतूस के साथ पलाश तिवारी गिरफ्तार…

