
बिलासपुर,,, सिविल लाईन थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर जेल रोड फूल चौक के पास दो वर्दी धारी आपस में मारपीट करते नजर आए। इस नजारे को जिसने देखा, वह हैरान रह गया। जिनसे कानून व्यवस्था बनाए रखने की उम्मीद की जाती है, वे ही सड़क पर कानून तोड़ते नजर आए। जानकारी हुई कि रक्षित केंद्र के आरक्षक विष्णु चंद्रा ने रक्षित केंद्र के ही एक अन्य आरक्षक सुनील सिंह को फोन कर जेल चौक के पास मिलने बुलाया और पुराने विवाद को लेकर दोनों मारपीट करने लगे! आपको बता दे पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक 977 विष्णु चंद्रा द्वारा सहकर्मी से विवाद करने का वीडियो की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा रक्षित निरीक्षक को जांच हेतु आदेशित किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह आरक्षक पूर्व में अपने सहकर्मी से विवाद करने का आदी है। कुछ दिन पूर्व मुलज़िम पेशी के दौरान प्रधान आरक्षक से विवाद की शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा निंदा की सजा और चेतावनी दी गई थी ।
1 अगस्त मुलज़िम पेशी के दौरान लापरवाही करने पर एक अन्य आरक्षक के द्वारा उसे टोका गया था! व इसकी जानकारी रक्षित निरीक्षक को दी गई थी। जिससे उसे वापस भेज कर दूसरे आरक्षक की ड्यूटी लगाई गई थी! आरक्षक विष्णु चंद्रा को समझाईस देकर स्पष्टीकरण लिया गया! तथा कर्तव्य से अनुपस्थिति भी दर्ज की गई थी।
2 अगस्त को पुनः अन्य स्टाफ मुलज़िम लेने के लिए लाइन से जेल हेतु रवाना हुए उस दौरान बीच रास्ते में आरक्षक 977 विष्णु चंद्रा द्वारा उनसे विवाद करने लगा । जिसे वहां उपस्थित स्टाफ द्वारा हटाया गया। उक्त घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह को मिलने पर उनके द्वारा इस प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर उक्त आरक्षक को निलंबित किया गया है, एवं प्राथमिक जांच आदेश की गई है जांच उपरांत और अनुशासनात्मक कार्यवाही पृथक से की जाएगी ।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
