
बिलासपुर,,, न्यायधानी बिलासपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने पैसों के लालच में खुद को अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी और अपने चाचा से 50,000 रुपये की फिरौती मांगने का प्लान बना डाला। लेकिन इससे पहले कि वह अपने मंसूबों में कामयाब हो पाता, बिलासपुर पुलिस ने उसकी चालाकी का भंडाफोड़ कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि अपने अपहरण की झूठी कहानी रचकर फिरौती मांगने वाले युवक का नाम निर्मल पटेल है! जो की रायगढ़ का रहने वाला है! और रायगढ़ में ही जिंदल फैक्ट्री में काम करता है। शुक्रवार शाम फेसबुक के जरिए बनी महिला मित्र से मिलने बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा था। इस दौरान उसे पैसों की जरुरत पड़ी, तब उसने खुद के किडनैपिंग की साजिश रचते हुए अपने दोस्त अजय के साथ मिलकर अपने चाचा से फिरौती मांगने की योजना बनाई।
निर्मल ने अपने दोस्त अजय से कॉन्फ्रेंस कॉल के जरिए अपने चाचा को फोन करवा कर कहा कि उसे चार-पांच लोगों ने किडनैप कर लिया है और उसे छोड़ने के लिए 50,000 रुपये की जरूरत है। धमकी दी गई कि मोबाइल आठ घंटे बाद चालू होगा और फिर अगले कदम की जानकारी दी जाएगी। परिवार के लोग घबरा गए और तुरंत तोरवा थाना पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए F.I.R दर्ज की और जांच शुरू की। मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल् की जांच में जब पुलिस को सच्चाई का पता चला, तो वे भी चौंक गए। दरअसल पुलिस जांच में पता चला कि यह अपहरण की कहानी पूरी तरह से फर्जी थी। निर्मल ने अपने चाचा से पैसे ऐंठने के लिए यह सब नाटक रचा था। पुलिस ने अजय को रायगढ़ से हिरासत में ले लिया है और अब निर्मल की तलाश में जुटी है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
