
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू से हो रही मौतें बढ़ती जा रही हैं। बिलासपुर में के बार फिर स्वाइन फ्लू से 33 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। लोगों की मौत के बाद अब प्रदेशभर में मृतकों का संख्या 12 पहुंच गई। बिलासपुर जिले में 96 मरीज मिले हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग अलर्ट की स्थिति में है। और प्रभावित क्षेत्रों में एडवाइजरी भी जारी की गई है।
आपको बता दें कि, महिला हेमूनगर की रहने वाली थी। इससे पहले शंकर नगर में कुछ दिन पहले 50 वर्षीय एक मरीज की मौत हो गई थी। महिला के परिजनों की शुक्रवार को जांच की जाएगी। अब तक स्वाइन फ्लू से 5 पीड़ितों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वाइन फ्लू के 96 पाजिटिव केस सामने आ चुके हैं।
डेंगू के 5 नए मिले मरीज
गुरुवार को 2 नए केस मिले हैं। इसके अलावा खमतराई रामाग्रीन सिटी में 7 वर्षीय एक बालिका डेंगू से पीड़ित पाई गई। उसे अपोलो में भर्ती किया गया है। वहीं गुरुवार को डेंगू के 5 नए मरीज मिले हैं
सिम्स अस्पताल में 6 मरीज भर्ती
इसके साथ ही डेंगू पीड़ितों की संख्या 47 हो चुकी है। इनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। स्वाइन फ्लू के बढ़ते केस को देखते हुए सिम्स प्रबंधन ने 4 बेड की संख्या बढ़ाकर 10 कर दी है। इस समय सिम्स में 6 मरीज भर्ती हैं। सिम्स के डॉ. पुनीत भारद्वाज ने बताया कि स्वाइन फ्लू का वैक्सीन नहीं आ रहा है। इसकी मांग बढ़ने लगी है।
स्वाइन फ़्लू का लक्षण, संक्रमित व्यक्ति को मास्क लगाकर रखना चाहिए
स्वाइन फ़्लू से संक्रमित व्यक्ति की छींक या उसके करीब जाने से सांस के जरिए यह दूसरे व्यक्ति को संक्रमित कर सकता है। इसलिए संक्रमित व्यक्ति को मास्क लगाकर रखना चाहिए। हाथों को बार-बार सेनेटाइज़ करना चाहिए. संक्रमित व्यक्ति का हाथ अक्सर नाक और मुंह पर जाता है, इसलिए सर्दी-खांसी के मरीजों से बात करते समय मुंह में रूमाल रखें या मास्क का प्रयोग करें. साथ ही बार-बार साबुन और पानी से हाथ धोएं या हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करें।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
