
रायपुर,,, छत्तीसगढ़ से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से
मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। घोर नक्सल प्रभावित इस क्षेत्र में एक माता-पिता अपने दो मासूम बच्चों की मौत के बाद उनके शवों को कंधे पर लादकर 15 किलोमीटर तक पैदल चलने को मजबूत दरअसल, पूरी घटना घटना चार सितंबर की है। नक्सलवाद प्रभावित गढ़चिरौली जिले में बच्चों की तबियत खराब होने के बाद मां-बाप इन्हें अस्पताल न ले जाकर किसी बैगा के पास लेकर चले गए। उसने कोई जड़ी-बूटी खिलाई, झाड़ फूंक किया जिसके बाद हालत और बिगड़ गई। बच्चों की खराब हालत देख वे किसी तरह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जांच के दौरान ही दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। कीचड़ भरे रास्ते से कंधे पर अपने बच्चों के शव लेकर पैदल निकल पड़े मां-बाप स्वास्थ्य केंद्र में कोई एम्बुलेंस नहीं थी, इसलिए दूसरी जगह से एम्बुलेंस बुलाने की तैयारी की गई, लेकिन दोनों बच्चों को खो चुके दंपत्ति ठहरने की हालत में नहीं थे। जिमलगट्टा स्वास्थ्य केंद्र से पट्टीगांव तक कोई पक्की सड़क नहीं है, इसलिए वे कीचड़ भरे रास्ते से कंधे पर अपने बच्चों के शव लेकर पैदल ही चल पड़े। घटना का वीडियो वायरल होते ही लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि एनसीपी के शरद पवार गुट की सांसद सुप्रिया सुले ने सरकार की आलोचना की। दिखाई दिए। शवों को घर तक ले जाने के लिए परिजनों को एम्बुलेंस नहीं मिली थी। रोते-बिलखते मां-पिता अपने बच्चों के शवों को कंधों पर लादकर ले जाने मजबूर दिखाई दिए।
डॉक्टर के बजाये बैगा से इलाज करवाना पड़ा महंगा
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 22, 2026गणपति बप्पा के विसर्जन की तैयारी में प्रशासन भी फुल एक्शन में! 24-25 सितंबर को छठघाट-पचरीघाट में होगा विसर्जन, डीजे पर सुप्रीम कोर्ट के नियम लागू… नशे में पहुंचे तो बप्पा से पहले पुलिस का दर्शन तय…
UncategorizedSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बाजे पर ऐसा बजा बवाल कि भक्ति गई, लाठी-डंडे आ गए, कुल्हाड़ी-छुरी से हमला, युवक की मौत… मस्तूरी पुलिस ने 13 आरोपियों को दबोचा, हथियार भी बरामद; पंडाल में आरती की जगह छिड़ गया रण…
UncategorizedSeptember 22, 2026दारू का गोदाम बना कार्टूनों का कबाड़खाना, 2 माह से स्टाफ की तनख्वाह गायब, 6 माह से पुट्ठों का टेंडर लापता, शराब रखने जगह नहीं; गोदाम से बाथरूम तक कार्टूनों का कब्जा, आखिर कब जागेगा आबकारी अमला?…
UncategorizedSeptember 22, 2026तेलीपारा में चंदे की रसीद से जमीन तक पहुंचा विवाद, समिति बोली- चंदा नहीं, पेड़ और रास्ते का झमेला है साहब… व्यापारी खुद पेड़ कटवाने आया था, CCTV-ऑडियो खोलिए राज, पुलिस पर पक्षपात का आरोप, अब आंदोलन की चेतावनी…
