
मुंगेली,,,, मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत खेत किनारे जमी जुए की महफिल में पुलिस ने दबिश देकर 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 83 हजार 100 रुपए बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जरहागांव पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम भथरी के सड़क किनारे खेत पर कुछ लोग ताश की पत्तियों में रुपया पैसा का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। जिसपर पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश दी जहा तखतपुर निवासी प्रशांत देवांगन, अजय महिलांगे, खुदेश्वर पांडे, अविनाश डेनियल, मनीष रजक, दिलेश्वर साहू, भथरी निवासी संतोष बंजारे, रामचंद्र खांडेकर, सैमुअल दयाल जुआ खेलते मिले। जिन्हें पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा। जिनके कब्जे से पुलिस ने 83 हजार 100 रुपए बरामद किया है। जिसके साथ ताश की गड्डी को जब्त कर सभी आरोपियों के खिलाफ़ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी एसके शर्मा सहायक उप निरीक्षक मनक लाल ध्रुव प्रधान आरक्षक दुर्गा साहू महेश राज आरक्षक बालकृष्ण मरकाम विजय कुमार हीरा सिंह नेताम प्रशांत कुर्रे सुशांत पांडे की भूमिका रही।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.19चकरभाठा में अड्डेबाजों और नशाखोरों पर पुलिस का डंडा चला, 9 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई; जीत से लेकर शत्रुहन तक पुलिस ने कसा शिकंजा, मजिस्ट्रेट के दरबार में पेशी, बोले पुलिस से बचकर रहना….
Uncategorized2026.09.19डोंगरिपारा में चाकू लेकर घूम रहे थे मोहम्मद जुम्मन, कोटा पुलिस ने मारी दबिश तो ‘धार’ गई उतर, 25 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तारी, कब्जे से लोहे का चाकू बरामद; शशिकांत भारद्वाज की टीम ने न्यायिक रिमांड पर भेजा…
Uncategorized2026.09.19नेपाल भागकर भी नहीं बच पाया दीपक तिवारी, कांग्रेसी नेता पर हमले की साजिश में फरार मुख्य आरोपी को तारबाहर पुलिस ने दबोचा, सीसीटीवी और साइबर टीम ने खोला राज… अब मोबाइल जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर…
Uncategorized2026.09.19गोड़पारा में आवासीय नक्शे पर कमर्शियल खेला, निगम बोला अरपा साडा देखे, साडा बोला T&CP देखे और T&CP ने पल्ला झाड़ा… 900 अवैध निर्माणों के बाद भी जिम्मेदारों का सिस्टम बना “मेरा काम नहीं” का दही…
