
C.S.R,,, अंतर्गत कोयलांचल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ सुनिश्चित करने के प्रयासों को गति देते हुए आज ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ की शुरुआत की गई । इसके अंतर्गत S.E.C.L के परियोजना प्रभावित क्षेत्रों से जन्मजात हृदय दोष बच्चों की स्क्रीनिंग, निदान और सर्जिकल देखभाल प्रदान की जाएगी । इस हेतु
आज मुख्यालय बिलासपुर में S.E.C.L और सत्य साई हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट, रायपुर के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए ।

परियोजना अन्तर्गत S.E.C.L के कोयला खदान प्रभावित क्षेत्रों (रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा और मध्य प्रदेश के अनूपपुर, शहडोल, उमरिया) से चिन्हित जन्मजात हृदय दोष वाले बच्चों को आवश्यक चिकित्सा देखभाल एवं सर्जिकल उपचार श्री सत्य साई संजीवनी मातृ एवं शिशु अस्पताल, रायपुर में किया जाएगा। यह पहल गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों का समाधान करने और आम जनों की जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने की S.E.C.L की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
इस हेतु आयोजित समारोह में निदेशक (कार्मिक) S.E.C.L बिरंची दास की गरिमामयी उपस्थिति में, आलोक कुमार, महाप्रबंधक (SIVIL/C.S.R), C.S.R विभाग, SECL मुख्यालय और जगदीश राव, ट्रस्ट अधिकारी, सत्य साईं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा M.O.U पर हस्ताक्षर किए गए।
S.E.C.L C.S.R अंतर्गत कोयलांचल के लिए विभिन्न विकासात्मक कार्य करता रहा है । प्रोजेक्ट धड़कन इस दिशा में महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगी ।
निदेशक कार्मिक बिरंची दास की अध्यक्षता में M.O.U हस्ताक्षर कार्यक्रम संपन्न
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.15GST का छापा पड़ा तो कारोबारियों के उड़ गए होश, 6 ठिकानों पर पहुंची टीम… व्यापार विहार से मुंगेली तक मचा हड़कंप, बिल-किताब खुली तो टैक्स का खेल भी आया जांच के घेरे में…
Uncategorized2026.09.14प्रेस क्लब में बप्पा की एंट्री, गूंजा गणपति बप्पा मोरया, पत्रकारों ने मिलकर जमाया भक्ति का रंग, विधि-विधान से हुई गणेश स्थापना… अब खबरों के साथ रोज होगी बप्पा की जय-जयकार, पूजा-पाठ और प्रसाद का भी रहेगा जोर…
Uncategorized2026.09.14रेलवे अर्बन बैंक में ‘नौकरी की बंपर बरसात’! परिवर्तन पैनल ने खोला रोजगार का पिटारा, Group-C के 35 पदों पर भर्ती… शेयरधारकों के वार्ड्स को मौका, 17 सितंबर से फॉर्म—16 नवंबर तक आवेदन!
Uncategorized2026.09.14मोबाइल में ‘BDG’, दिमाग में ‘शैलू’, शैलेंद्र कुमार शर्मा निकला ऑनलाइन सट्टे का मास्टरमाइंड, WhatsApp से चलता था ID-लिंक का खेल… 30 लाख का हिसाब, 6 आरोपी गिरफ्तार…
