
छत्तीसगढ़,,, लूट की एक बड़ी वारदात की खबर आ रही है । यह घटना बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में बुधवार को दिनदहाड़े हुई । जहां नगरपालिका चौक स्थित राजेश ज्वेलर्स से तीन बदमाश कट्टे की नोक पर करीब 1 करोड रुपए के जेवरात लूट कर भाग गए। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर करीब 12:30 बजे दो बाइक पर सवार होकर चार बदमाश राजेश ज्वेलर्स के पास पहुंचे। इस दौरान उनमें से एक ज्वेलरी दुकान के बाहर रुक गया और बाकी तीन भीतर घुसे ।उस समय दुकान में दो ग्राहक थे और दुकान संचालक राजेश सोनी भी थे। लुटेरों ने सभी को अपने कब्जे में किया और कट्टा दिखाकर धमकाया। लुटेरों ने राजेश सोनी को जमीन पर बिठाया और लाकर खुलवाकर वहां से सभी जेवरात निकाल लिए। इसके बाद दुकान के शोकेस में रखें सोने के जेवर भी निकाले। लूट के बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग निकले। वारदात की खबर मिलने के बाद दुकान के आसपास भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची । पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है और झारखंड की सीमा पर नाकेबंदी की है। यह वारदात राजेश ज्वेलर्स में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। घटना की खबर मिलने पर एसपी राजेश अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे ।दुकान संचालक के मुताबिक लुटेरे करीब एक करोड़ के आभूषण लेकर भागे हैं।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 13, 2026दिवाली से पहले भटगांव में बारूद का बड़ा खेल बेनकाब, नए मकान में पटाखों का ‘खजाना’ देख पुलिस भी अलर्ट, 1.20 लाख का विस्फोटक माल बरामद, आखिर किसकी शह पर चल रहा था मौत का ये कारोबार?
UncategorizedOctober 12, 2026बिलासपुर के सट्टा बाजार में नागपुर तक फैले तार! दीपक इदनानी गिरफ्तार, बिल्हा के प्रकाश जसवानी और नागपुर के धीरू आडवानी की तलाश, मोबाइल में कैसीनो का खेल, कमीशन का कथित मेल, पुलिस खंगाल रही सट्टे का पूरा नेटवर्क…
UncategorizedOctober 12, 2026दुकान में घुसा निगम का अमला, सामान उठाने पर व्यापारियों से भिड़ंत के आरोप… अब व्यापारियों ने ठोंकी चक्काजाम की चेतावनी, मंगलवार को जूना बिलासपुर में निगम के खिलाफ बजेगा विरोध का बाजा, थाने पहुंचा मामला, वायरल वीडियो से मचा बवाल…
UncategorizedOctober 12, 2026कांग्रेस भवन में भाजपा महिला मोर्चे का धमाका, राहुल गांधी के नाम पर मचा सियासी बवाल, दफ्तर में घुसकर नारेबाजी से गरमाया माहौल, कांग्रेस ने दी FIR की चेतावनी, एक्शन नहीं तो सड़क से सदन तक आंदोलन की तैयारी…
