
बिलासपुर,,, बिलासपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करती जा रही है! जिसके बाद भी नशे के सौदागरों के द्वारा अवैध शराब परिवहन कर बेचा जा रहा है! जिसपर सीपत पुलिस को सूचना मिली कि सीपत पुलिस के द्वारा रात्रि में गश्त के दौरान अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर की कार्यवाही, इस कार्रवाई में आरोपी के पास से कुल 50 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। थाना प्रभारी निलेश पांडेय से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात को सीपत थाना क्षेत्र में गश्त ड्यूटी पर तैनात एक अधिकारी ने नवाडीह चौक पर एक मोटर सायकल सवार को संदिग्ध पाया गया, जब अधिकारी ने उसे रुकने का इशारा किया, तो आरोपी ने गाड़ी को तेज गति से भगाना शुरु कर दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी का पीछा किया और उसे ग्राम खाडा के पास पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भानू प्रताप राज उर्फ मिथुन पिता नान्हे सिंह राज उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम खाड़ा थाना सीपत के रूप में की गई। पुलिस ने आरोपी की मोटर सायकल क्रमांक CG 10 AP 1804 की तलाशी ली, जिसमें एक सफेद प्लास्टिक की बोरी में रखी दो पत्नियों में कुल 50 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59 (क) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

मिथुन सीपत क्षेत्र का सबसे बड़ा अवैध शराब सप्लायर हैं
सीपत पुलिस ने बताया कि मिथुन का नाम लंबे समय से क्षेत्र में अवैध शराब के व्यापार से जुड़ा हुआ था और इसकी शिकायतें बार-बार प्राप्त होती रहती थीं। मिथुन ने पुलिस की कई बार की कोशिशों के बावजूद पकड़ में आने से बचने के लिए पल्सर बाइक में स्टंट किया और पुलिस को चकमा देकर भागने से सफल हो जाता था। पुलिस ने यह भी बताया की मिथुन क्षेत्र के ग्राम खम्हरीया, कौड़िया, दर्राभाठा, सोंठी, और सीपत सहित विभिन्न जगहों पर अवैध महुआ शराब की सप्लाई करता था। उसकी गिरफ्तारी में सीपत पुलिस की अहम भूमिका रही, ।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 29, 2026गर्भपात कांड में डॉक्टर उज्ज्वला कराड़े और सुयश अग्रवाल की जमानत खारिज, राहत की उम्मीदों पर अदालत का ब्रेक, गिरफ्तारी अब भी दूर, पुलिस की तलाश जारी, जनता पूछे कब टूटेगी आरोपियों की फरारी, कब जागेगी कार्रवाई की बारी?
UncategorizedNovember 29, 2026देवरीखुर्द में पुरानी रंजिश का खूनी हिसाब, राजा डेयरी के पास युवक के गले पर चाकू से वार, 6 आरोपियों की तलाश में पुलिस, मुख्य आरोपी राहुल श्रीवास साथियों समेत फरार, सिम्स में घायल शिवेश का इलाज जारी, रात की गश्त पर उठे सवाल…
UncategorizedNovember 29, 2026भैंसों को कटिंग के लिए अलीगढ़ ले जा रहा था ट्रक, तोरवा थाना प्रभारी विवेक पांडेय ने ढेका के पास बिगाड़ दिया पूरा खेल, 9 भैंस-भैंसों से भरा ट्रक जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, बिना वैध दस्तावेज के पशु परिवहन का मामला दर्ज, अब पुलिस की पूछताछ में खुलेंगे तस्करी के राज…
UncategorizedNovember 29, 2026रेत-गिट्टी का खेल नहीं चला, खनिज विभाग ने बिगाड़ा पूरा मेल, एक हफ्ते में 10 वाहन जब्त, 6 हाइवा और 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कार्रवाई, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप, अब किसकी बारी?
