
सुकमा,,, छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में जादू-टोने के शक में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई है। मृतकों में 3 महिला और 2 पुरुष शामिल हैं। रविवार को गांव के ही 5 लोगों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर सभी को मार डाला। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना कोंटा थाना क्षेत्र के मुरलीगुड़ा कैंप के पास इटकल गांव का है। बताया जा रहा है की गांव के बच्चे लगातार बीमार पड़ रहे थे। कुछ दिन पहले दो बच्चो की मौत भी हुई थी। गांव के ही रहने वाले कुछ लोगों को शक था की मौसम कन्ना, मौसम बुच्चा और परिवार के लोग टोना जादू करते है। गांव के लोग इसी बात को लेकर गांव में पंचायत बुलाई गई थी। इसी पंचायत की बैठक में सवलम कन्ना, सवलम लच्छा, कारम सत्यम, कुंजाम मुकेश और पोड़ियाम एंका ने एक राय होकर उनके ऊपर लाठी – डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में एक ही परिवार के 3 महिलाओं समेत कुल 5 लोगों की मौत हो गई। इस बीच कुछ लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। इसके बाद जवान गांव पहुंचे और सभी आरोपियों को पुलिस ने मौके से ही पकड़ लिया।
00 मृतकों के नाम
मौसम कन्ना, उम्र 60 साल, मौसम बुच्चा, उम्र 34 साल, मौसम बिरी पति मौसम कन्ना, मौसम अरजो, करका लच्छी, उम्र 43 साल
00 पकड़े गए 5 आरोपियों के नाम
सवलम कन्ना, सवलम लच्छा
कारम सत्यम, कुंजाम मुकेश, पोड़ियाम एंका
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 13, 2026दीपावली से पहले पटाखों का ‘धमाकेदार धंधा’ बेनकाब, रिहायशी इलाके में कार्टूनों के भीतर छिपा था 8.56 लाख का पटाखा के खजाना, बलौदा पुलिस की रेड से कारोबारी के अरमानों पर फिरा पानी, 176 किलो पटाखे जब्त, आरोपी दीपक अग्रवाल गिरफ्तार…
UncategorizedOctober 13, 2026दिवाली से पहले भटगांव में बारूद का बड़ा खेल बेनकाब, नए मकान में पटाखों का ‘खजाना’ देख पुलिस भी अलर्ट, 1.20 लाख का विस्फोटक माल बरामद, आखिर किसकी शह पर चल रहा था मौत का ये कारोबार?
UncategorizedOctober 12, 2026बिलासपुर के सट्टा बाजार में नागपुर तक फैले तार! दीपक इदनानी गिरफ्तार, बिल्हा के प्रकाश जसवानी और नागपुर के धीरू आडवानी की तलाश, मोबाइल में कैसीनो का खेल, कमीशन का कथित मेल, पुलिस खंगाल रही सट्टे का पूरा नेटवर्क…
UncategorizedOctober 12, 2026दुकान में घुसा निगम का अमला, सामान उठाने पर व्यापारियों से भिड़ंत के आरोप… अब व्यापारियों ने ठोंकी चक्काजाम की चेतावनी, मंगलवार को जूना बिलासपुर में निगम के खिलाफ बजेगा विरोध का बाजा, थाने पहुंचा मामला, वायरल वीडियो से मचा बवाल…

