
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध के लगातार कड़ी कार्यवाही करने का दिया गया है निर्देश
बिलासपुर,,, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा लगातार अवैध नशे के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 20.09.2024 को थाना सीपत के द्वारा देहात भ्रमण, वारंटी की पता साजी हेतु रवाना हुआ था कि जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम खम्हरिया में एक व्यक्ति अपने घर के बाडी में अवैध रूप से अधिक मात्रा में कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है सूचना पर सीपत थाना प्रभारी टीम द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। जहां सुमन कुमार सोनझरी पिता राज कुमार सोनझरी उम्र 30 साल निवासी ग्राम मडई थाना सीपत जिला बिलासपुर छ.ग. के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1400 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध वजह सबूत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर आबकारी अधिनियम 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेष पाण्डेय, प्र आर परमेष्वर सिंह, आरक्षक लक्ष्मण चंद्रा का सराहनीय योगदान है।
आरोपी 👇
सुमन कुमार सोनझरी पिता राज कुमार सोनझरी उम्र 30 साल निवासी ग्राम मडई थाना सीपत
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 13, 2026दीपावली से पहले पटाखों का ‘धमाकेदार धंधा’ बेनकाब, रिहायशी इलाके में कार्टूनों के भीतर छिपा था 8.56 लाख का पटाखा के खजाना, बलौदा पुलिस की रेड से कारोबारी के अरमानों पर फिरा पानी, 176 किलो पटाखे जब्त, आरोपी दीपक अग्रवाल गिरफ्तार…
UncategorizedOctober 13, 2026दिवाली से पहले भटगांव में बारूद का बड़ा खेल बेनकाब, नए मकान में पटाखों का ‘खजाना’ देख पुलिस भी अलर्ट, 1.20 लाख का विस्फोटक माल बरामद, आखिर किसकी शह पर चल रहा था मौत का ये कारोबार?
UncategorizedOctober 12, 2026बिलासपुर के सट्टा बाजार में नागपुर तक फैले तार! दीपक इदनानी गिरफ्तार, बिल्हा के प्रकाश जसवानी और नागपुर के धीरू आडवानी की तलाश, मोबाइल में कैसीनो का खेल, कमीशन का कथित मेल, पुलिस खंगाल रही सट्टे का पूरा नेटवर्क…
UncategorizedOctober 12, 2026दुकान में घुसा निगम का अमला, सामान उठाने पर व्यापारियों से भिड़ंत के आरोप… अब व्यापारियों ने ठोंकी चक्काजाम की चेतावनी, मंगलवार को जूना बिलासपुर में निगम के खिलाफ बजेगा विरोध का बाजा, थाने पहुंचा मामला, वायरल वीडियो से मचा बवाल…

