
बिलासपुर,,, इन दिनों निगम प्रशासन एक्शन मूड में नजर आ रहा है आपको बता दें शहर को स्मार्ट सिटी बनाने कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है साथ ही शहर को व्यवस्थित रखने के अलावा सड़क किनारे ठेले गुमटी लगाने वालों के ऊपर भी कार्यवाही की जा रही है।


इसी तरह सड़क के किनारे वाहन खड़ी कर यातायात बाधित करने वालों को ई चालान भेजा जा रहा है। वही शुक्रवार को निगम की टीम ने शिव टॉकीज के पास स्थित राजधानी बस के ऑफिस के सामने खड़ी दो राजधानी बसों को जप्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार राजधानी बस का संचालक सड़क में ही बसों को खड़ा कर देता था,

जिससे यातायात बाधित हो रहा था, पर कई बार समझाइश देने के बाद भी संचालक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, जिसे देखते हुए निगम कमिश्नर के आदेश पर राजधानी बस को जप्त करने की कार्यवाही की गई है। ऐसा कई दिनों बाद हुआ है जब निगम प्रशासन ने निजी बस संचालक के ऊपर कार्यवाही करते हुए बसों को जप्त किया है। बता दें गुरुवार को नूतन चौक स्थित सुधा सेल्स संस्थान को भी सील किया गया था। इस कार्यवाही में निगम अधिकारियों के साथ अतिक्रमण दस्ते से संतोष वर्मा,शिवबहादुर जायसवाल और निगम की टीम मौजूद थी
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 28, 202610 महीने तक पुलिस को देता रहा चकमा, आखिर नीरज पाहुजा चढ़ा सिविल लाइन पुलिस के हत्थे, ऑनलाइन सट्टे के व्हाट्सएप नेटवर्क का एक और खिलाड़ी गिरफ्तार, तीन साथी पहले ही जा चुके हैं जेल…
UncategorizedNovember 28, 2026निगम का पंप, सरकारी बिजली और ठेकेदारों की मौज! 309 करोड़ का बिल बकाया, फिर भी मुफ्त पानी की खुली दरियादिली; बिना नंबर के ट्रैक्टर और बिना रसीद के टैंकर दौड़ रहे, इंजीनियर से ऑपरेटर तक सबकी जुबान पर एक ही जवाब–हमें कुछ पता नहीं…
UncategorizedNovember 27, 2026रील का जुनून ऐसा चढ़ा कि हाथ में चाकू लेकर निकल पड़े दबंगई दिखाने, सरकंडा में हथियार लहराकर धमकी भरे अंदाज में बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मचा हड़कंप, पुलिस ने लिया संज्ञान, अब पहचान की जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedNovember 27, 2026गांधी चौक से कोतवाली तक तंबाकू दुकानदारों की शामत, 16 दुकानों पर चला चालान का डंडा, 2800 रुपये जुर्माना वसूलकर खाद्य, स्वास्थ्य और पुलिस की संयुक्त टीम ने दी सख्त चेतावनी, दोबारा गलती की तो खैर नहीं…
