
बिलासपुर,,, 16 दिन पूर्व घरेलू काम कर घर लौट रही 16 वर्षीय नाबालिक को टक्कर मारने वाले ऑटो चालक ने इलाज का खर्चा देने पीड़ित परिवार को घर बुलाया। बुलाने पर जब घायल के जीजा और भाई उसके घर पहुचे तो शोर मचा कर पड़ोसियों को बुला कर उल्टे उनके खिलाफ सिविल लाइन में F.I.R दर्ज करा दिया,

उसलापुर निवासी दुर्गेश्वरी रजक पिता राजेश रजक शुभम विहार में लोगो के घर झाड़ू पोछा का काम करती है। गत 10 सितम्बर को वह काम करके अपने घर जा रही थी तभी तेज रफ्तार ऑटो क्रमांक C.G 10 B.S 1491 ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसके सिर और पैर में चोट आई। भीड़ ने जब भाग रहे ऑटो चालक को पकड़ा तो उसने लड़की के परिजनों को इलाज का खर्चा देने अपने घर बुलाया। लड़की के सिर में 10 टाँके लगे है सीटी स्कैन और एमआरआई व दवाइयों में लगभग 40 हजार का खर्च आने पर जब घायल लड़की के जीजा और उसका नाबालिग भाई ऑटो चालक के बुलावे पर रकम लेने पहुचे तो ऑटो चालक और उसके घर वालो ने आसपास के लोगो को एकत्र कर सिविल लाइन थाने में उल्टे उनके खिलाफ घर घुसकर गाली गलौच की रिपोर्ट दर्ज करा दी।
पीड़ित परिवार का कहना है कि उनके पास जो था उन लोगो ने अपनी बेटी के इलाज में लगा दिया अब आगे के इलाज के लिए उनके पास पैसा नही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
