
बिलासपुर,,, आबकारी विभाग ने गांधी जयंती के दिन शराब के अवैध कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। देशी और महुआ शराब के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। विभाग की टिम ने पेड़ की खोह, तालाब और खेत से महुआ शराब जप्त किया है।
कलेक्टर बिलासपुर अवनीश कुमार शरण के निर्देश तथा सहायक आयुक्त आबकारी जिला बिलासपुर दिनकर वासनिक के मार्गदर्शन में शुष्क दिवस गाँधी जयंती के अवसर पर अवैध मदिरा विक्रेताओं पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। 2/10/24 को तखतपुर क्षेत्र के सकरी, तखतपुर, बेलटुकरी में आबकारी विभाग वो अधिकारियों ने दबिश देकर देशी शराब एवं कच्ची शराब जब्ती की कार्यवाही की है। इस कार्रवाई में 03 प्रकरण बनाए गए है। जिसमे कुल 54 लीटर देशी शराब और 437 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गई है। साथ ही 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आबकारी विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार आकाश पाल पिता समयलाल निवासी शांतिनगर थाना सकरी से 45 लीटर देशी शराब, नरोत्तम सहिस पिता हरिराम सहिश थाना तखतपुर से 07 लीटर महुआ शराब और रामायण सहिस पिता हरिराम साहिश थाना तखतपुर से 09 लीटर देशी मदिरा जप्त किया गया है। इन सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) 59 क क का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। विभाग के अधिकारियों ने भाटापारा बेलटुकरी के बोधन तालाब के पास आम पेड़ के खोह से, तालाब से और खेत से 430 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। इन सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) 59 क का प्रकरण दर्ज कर प्रकरण विवेचना में लिया। कार्यवाही के समय सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर, मुख्य आरक्षक सुभाष तिवारी, आरक्षक जयशंकर, कमलेश सिंग, प्रभुवन बघेल एवं वाहन चालक ललित सिंग साथ रहे।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 14, 2026हाईवे पर हादसा, राहत में लापरवाही! क्रेन गायब, ईंधन नदारद, 1033 हेल्पलाइन भी बेअसर! एनएचएआई ने एजेंसी मेसर्स रविंद्र सिंह पर ठोका 10 लाख का जुर्माना, अब लापरवाही की कीमत चुकाएगी एजेंसी…
UncategorizedOctober 14, 2026गहने गिरवी, 40 हजार की कथित चढ़ोत्तरी, फिर भी बटांकन की फाइल टस से मस नहीं! पटवारी-आरआई पर 55 हजार मांगने का आरोप, 8 महीने से मकान का सपना अधूरा, अब कलेक्टर दरबार में पहुंची फरियाद, राजस्व महकमे में मचा हड़कंप…
UncategorizedOctober 14, 2026अपोलो में मरीजों का इलाज या लिंगियाडीह वालों की खांसी का इंतजाम! मेडिकल कचरा जलाने के आरोप से मचा बवाल, धुएं से जनता बेहाल, शिकायतों का नहीं मिला जवाब, अब पूरी बस्ती बोलेगी—पहले प्रदूषण रोको, फिर बड़े-बड़े दावे ठोको…
UncategorizedOctober 13, 2026दीपावली से पहले पटाखों का ‘धमाकेदार धंधा’ बेनकाब, रिहायशी इलाके में कार्टूनों के भीतर छिपा था 8.56 लाख का पटाखा के खजाना, बलौदा पुलिस की रेड से कारोबारी के अरमानों पर फिरा पानी, 176 किलो पटाखे जब्त, आरोपी दीपक अग्रवाल गिरफ्तार…

