Wed. Oct 14th, 2026

जिला हॉस्पिटल की मनमानी…दर्द से तड़पते बेटे के पिता ने लगाई गुहार तो जिला अस्पताल कर्मियों ने कहा- सिम्स ले जाओ, हाईकोर्ट ने पूछा- कब तक चलेगा यह सब

बिलासपुर,,, जिला हॉस्पिटल की लापरवाही अब तक सुर्खियों में बस नजर आती है कार्यवाही तो अब नही होती ! तो वही दुर्घटना में घायल तड़पते बेटे का इलाज नहीं होने से परेशान पिता के मामले में मंगलवार को हाईकोर्ट ने स्व संज्ञान लेकर सुनवाई शुरू की। इस पर शासन से आवश्यक निर्देश लेने महाधिवक्ता ने समय लिया है। हाईकोर्ट ने इसे स्वीकार कर 4 अक्टूबर को अगली सुनवाई निर्धारित की है।
पिता की गुहार के बाद भी जिला अस्पताल में डॉक्टर उपस्थित न होने से बिना इलाज के सिम्स भेज दिया जाता है! एक घायल किशोर को उसके पिता बिलासपुर जिला अस्पताल लेकर गए, मगर वहां कोई डॉक्टर नहीं था, इसलिए उसे सिम्स रेफर कर दिया गया। इतनी देर तक बेटा दर्द से तड़पता रहा और उसे अस्पताल में कोई उपचार ही नहीं मिल सका। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने इस पर स्व संज्ञान लिया। राज्य की ओर से महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन भारत व उप महाधिवक्ता शशांक ठाकुर उपस्थित हुए। कोर्ट ने शासन से पूछा कि इस प्रकार की स्थिति सरकारी अस्पतालों में बार बार कैसे बन रही है इस पर महाधिवक्ता ने कहा कि उन्हें आवश्यक निर्देश प्राप्त करने के लिए समय दिया जाये। कोर्ट ने इसे स्वीकार कर लिया और आगामी शुक्रवार 4 अक्टूबर को अगली सुनवाई निर्धारित की है।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed