Wed. Oct 14th, 2026

न्यायधानी में हो रहा मरीजो से अन्याय.. जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने टॉर्च की रोशनी में किया गया नसबंदी का ऑपरेशन….

बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ का स्वास्थ्य विभाग हमेशा सुर्खियों में रहता है! जिसको लेकर स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सिम्स हॉस्पिटल में प्रेस वार्ता में समझाइस दिया गया था ! जिसके बाद भी जिला हॉस्पिटल में मरीजो के साथ हो रहे अन्याय थमने का नाम नही ले रही है! प्रदेश के शासकीय अस्पताल में लगातार लापरवाही की शिकायतें आती है। इसकी वजह से कई बार लोगों को इसकी कीमत अपनी जान से हाथ धोकर चुकानी पड़ी है। एक बार फिर से बिलासपुर के जिला चिकित्सालय में एक ऐसा ही मामला सामने आया है! जहां मोबाइल के टॉर्च की रोशनी में मरीज का ऑपरेशन किया गया। नसबंदी के ऑपरेशन के दौरान बिजली गुल हो गई थी! जिसके बाद मोबाइल की रोशनी का सहारा लेना पड़ा!

जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है! हाल ही में मरीज को बिना इलाज रेफर करने का मामला भी सामने आया था। जिसके बाद मामले को हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया था। वहीं एक बार फिर से इस तरह लापरवाही का मामला सामने आने से जिला अस्पताल के अधिकारी भी इस पर कोई जवाब नहीं दे पा रहे हैं। उम्मीद है कि अब प्रशासनिक अमला इस मामले को संज्ञान में लेगा और इस दिशा में उचित कार्यवाई करेगा। आपको बता दे बीते दिनों जिला हॉस्पिटल के सिविल सर्जन अनिल गुप्ता का प्रसनल ड्रायवर राज कुमार मल ने शराब के नशे में मरीज के परिजन को जोरदार थप्पड़ मारने का मामला भी था! लेकिन सिविल सर्जन का ड्रायवर होने के मामला ठंडे बस्ते में चलता नजर आया क्यों क्योंकि सिविल सर्जन का ड्रायवर है! जिसकी सूचना कलेक्टर को भी थी जिसपर कार्यवाही होने के बाद भी सिविल सर्जन मामले को ठंडे बस्ते में जाने दिया क्यों क्योंकि मामला सिविल सर्जन के ड्रायवर का है…………..?

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed