
बिलासपुर,,, सकरी थाना क्षेत्र के शासकीय कर्मचारी दो लाख की ठगी की शिकार हो गया है जिसको पता चलने पर सकरी थाना पहुंच शिकायत दर्ज करवाई है। मिली जानकारी के अनुसार सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम लाखासार निवासी चैतराम यादव पिता परदेशी यादव उम्र लगभग 60 वर्ष सरकारी स्कूल में प्यून के पद पर है जिन्होंने सकरी थाना पहुंच पुलिस को बताया की उसका भारतीय स्टेट बैंक शाखा काठकोनी में खाता है जिसमे मासिक वेतन भी उसी खाता से प्राप्त होता है जिन्होंने बताया की 1/8/2024 तक उसके खाते में 276,366 रुपए जमा थे। जिसके बाद 25/09/2024 को जब अपने पासबुक की एंट्री करवाने बैंक गया था तो पता चला की उसके खाते से दिनांक 15/08/2024 से दिनांक 30/09/2024 के बीच किसी अज्ञात ने धोखाधड़ी कर दो लाख रुपए ऑनलाइन के माध्यम से आहरित कर लिया है। जिसके बाद सकरी पुलिस ने अपराध दर्ज कर आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 14, 2026नौकरी में बढ़ीं नजदीकियां, शादी के बाद लौटीं पुरानी यादें तो खुला वसूली का खेल, फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी से मेडिकल संचालक की जेब हुई हल्की, पहले 2 लाख फिर किस्तों में 2 लाख पार, कोतवाली पहुंचा मामला…
UncategorizedNovember 14, 2026बिलासपुर के सराफा से शराब सिंडिकेट तक विकास का कमाल, 1200 करोड़ की कथित लेवी का दुबई कनेक्शन, विकास अग्रवाल परिवार समेत विदेश में, सुब्बू गिरफ्तार; हवाला के खेल में अंगड़िया नेटवर्क की एंट्री, अब ED-EOW की वापसी तैयारी से मचा हड़कंप…
UncategorizedNovember 14, 2026बिलासपुर से रायपुर के सफर में प्यार की पिचकारी, शादी का झांसा देकर युवती का करता रहा शोषण, शिकायत दर्ज होते ही आशिक ने पकड़ी अंबिकापुर की राह, लेकिन तोरवा पुलिस ने लोकेशन से खोज निकाला, हथकड़ी लगाकर भेजा जेल…
UncategorizedNovember 14, 2026पीपल के पेड़ तले सजी जुए की तीन महफिलें, स्ट्रीट लाइट में चल रहा था किस्मत चमकाने का खेल, कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर बिगाड़ा पूरा गणित, ऑपरेशन प्रहार में 11 जुआरी गिरफ्तार, 3 ताश की गड्डियां और 13,380 रुपये जब्त…
