
बिलासपुर,,, CEO जिला पंचायत ने तीन पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया है। तीनो पर पंचायत चुनाव के कार्य और ओबीसी सर्वेक्षण में रुचि नहीं लेने का आरोप है।
स्तरीय पंचायत चुनाव 2024 25 से जुड़े कार्य में लापरवाही बरतने पर मस्तुरी विकासखंड के तीन ग्राम पंचायत सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत बिलासपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर पी चौहान ने आज निलंबन आदेश जारी किया। निलंबित किए गए पंचायत सचिवों में विजय धीरही ग्राम पंचायत ठाकुरदेवा, सुरेंद्र खांडेकर ग्राम पंचायत कोनी तथा आशीष भोंसले ग्राम पंचायत रलिया शामिल हैं। गौरतलब है कि पंचायत चुनाव से जुड़े मतदाता सूची तैयार करने के लिए आयोजित 21 सितंबर के प्रशिक्षण कार्यक्रम में तीनों सचिव बिना सूचना के अनुपस्थित थे। उन्होंने ओबीसी सर्वे कार्य में भी रुचि नहीं दिखाई तथा पंचायत की समीक्षा बैठकों में भी अक्सर अनुपस्थित रहा करते थे। जिला पंचायत सीईओ ने छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 की प्रावधानों के तहत उन्हें निलंबित कर दिया है। तथा इन पंचायतों का कामकाज सुचारू रूप से चलाने के लिए निकट के ग्राम पंचायत सचिवों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 14, 2026हाईवे पर हादसा, राहत में लापरवाही! क्रेन गायब, ईंधन नदारद, 1033 हेल्पलाइन भी बेअसर! एनएचएआई ने एजेंसी मेसर्स रविंद्र सिंह पर ठोका 10 लाख का जुर्माना, अब लापरवाही की कीमत चुकाएगी एजेंसी…
UncategorizedOctober 14, 2026गहने गिरवी, 40 हजार की कथित चढ़ोत्तरी, फिर भी बटांकन की फाइल टस से मस नहीं! पटवारी-आरआई पर 55 हजार मांगने का आरोप, 8 महीने से मकान का सपना अधूरा, अब कलेक्टर दरबार में पहुंची फरियाद, राजस्व महकमे में मचा हड़कंप…
UncategorizedOctober 14, 2026अपोलो में मरीजों का इलाज या लिंगियाडीह वालों की खांसी का इंतजाम! मेडिकल कचरा जलाने के आरोप से मचा बवाल, धुएं से जनता बेहाल, शिकायतों का नहीं मिला जवाब, अब पूरी बस्ती बोलेगी—पहले प्रदूषण रोको, फिर बड़े-बड़े दावे ठोको…
UncategorizedOctober 13, 2026दीपावली से पहले पटाखों का ‘धमाकेदार धंधा’ बेनकाब, रिहायशी इलाके में कार्टूनों के भीतर छिपा था 8.56 लाख का पटाखा के खजाना, बलौदा पुलिस की रेड से कारोबारी के अरमानों पर फिरा पानी, 176 किलो पटाखे जब्त, आरोपी दीपक अग्रवाल गिरफ्तार…

