
बिलासपुर,, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा जिले में हो रहे चोरियों एवं लूटपाट पर अंकूश लगाने हेतु क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण की जा रही है। दिनांक 08.10.2024 को टाउन भ्रमण दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि शहबाज खान नामक व्यक्ति शनिचरी सब्जी मंडी शौचालय के पास खड़ा था ! एवं कोई गंभीर घटना घटित करने के लिए एक धारदार चाकू रखा है। उक्त सूचना से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) सिद्धार्थ बघेल को अवगत किया गया। थाना प्रभारी निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम मौके पर भेजा गया। मौके पर रेड कार्यवाही कर आरोपी शहबाज खान को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसके कब्जे से धारदार चाकू जप्त कर आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
आरोपी 👇
शहबाज खान पिता स्व. जमील खान उम्र 25 वर्ष निवासी देवेनचाल, चांटीडीह थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 14, 2026हाईवे पर हादसा, राहत में लापरवाही! क्रेन गायब, ईंधन नदारद, 1033 हेल्पलाइन भी बेअसर! एनएचएआई ने एजेंसी मेसर्स रविंद्र सिंह पर ठोका 10 लाख का जुर्माना, अब लापरवाही की कीमत चुकाएगी एजेंसी…
UncategorizedOctober 14, 2026गहने गिरवी, 40 हजार की कथित चढ़ोत्तरी, फिर भी बटांकन की फाइल टस से मस नहीं! पटवारी-आरआई पर 55 हजार मांगने का आरोप, 8 महीने से मकान का सपना अधूरा, अब कलेक्टर दरबार में पहुंची फरियाद, राजस्व महकमे में मचा हड़कंप…
UncategorizedOctober 14, 2026अपोलो में मरीजों का इलाज या लिंगियाडीह वालों की खांसी का इंतजाम! मेडिकल कचरा जलाने के आरोप से मचा बवाल, धुएं से जनता बेहाल, शिकायतों का नहीं मिला जवाब, अब पूरी बस्ती बोलेगी—पहले प्रदूषण रोको, फिर बड़े-बड़े दावे ठोको…
UncategorizedOctober 13, 2026दीपावली से पहले पटाखों का ‘धमाकेदार धंधा’ बेनकाब, रिहायशी इलाके में कार्टूनों के भीतर छिपा था 8.56 लाख का पटाखा के खजाना, बलौदा पुलिस की रेड से कारोबारी के अरमानों पर फिरा पानी, 176 किलो पटाखे जब्त, आरोपी दीपक अग्रवाल गिरफ्तार…

