
बिलासपुर,,, जरहाभाठा मिनी बस्ती, गौरव पथ रोड में रह रहे करीब 40 परिवारों को बेघर करने की धमकी दी जा रही है। ये सभी लोग शासकीय आबादी भूमि पर पिछले 40 वर्षों से झोपड़ियों में निवास कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि भू-माफियाओं द्वारा उन्हें जबरन उनकी जमीन खाली करने और मकान तोड़ने की धमकी दी जा रही है, जबकि उन्हें इस संबंध में किसी न्यायालय या कार्यालय से कोई सूचना नहीं दी गई है।
प्रभावित परिवारों में से एक, सैचीन खेला, शांति, कोमल खरे, आशुतोष नवरंगे, बरन, बीरू यादव, गोपाल कुमार सहित अन्य कई लोग शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नगर निगम द्वारा पानी की सुविधा मिल रही थी, लेकिन अब भू-माफियाओं ने उनकी पानी की लाइन भी कटवा दी है, जिससे जीवन-यापन में कठिनाई हो रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि भू-माफिया रात-दिन मकान खाली करने की धमकी दे रहे हैं और जेसीबी से झोपड़ियों को तोड़ने की बात कर रहे हैं। इतना ही नहीं, मकान खाली न करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं। इस कारण बस्ती के लोग दहशत में हैं और भविष्य में किसी अप्रिय घटना की आशंका जता रहे हैं।
ग्रामीणों ने इस संबंध में जिला कलेक्टर को शिकायत पत्र सौंपा है और मांग की है कि उनकी झोपड़ियों को तोड़ने से रोका जाए और भू-माफियाओं से सुरक्षा प्रदान की जाए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कोई समाधान नहीं निकला तो वे मजबूर होकर आमरण अनशन पर बैठने के लिए तैयार हैं।
इस मामले में प्रशासन की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन ग्रामीणों की स्थिति को देखते हुए यह मामला जल्द ही गंभीर रूप ले सकता है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 14, 2026हाईवे पर हादसा, राहत में लापरवाही! क्रेन गायब, ईंधन नदारद, 1033 हेल्पलाइन भी बेअसर! एनएचएआई ने एजेंसी मेसर्स रविंद्र सिंह पर ठोका 10 लाख का जुर्माना, अब लापरवाही की कीमत चुकाएगी एजेंसी…
UncategorizedOctober 14, 2026गहने गिरवी, 40 हजार की कथित चढ़ोत्तरी, फिर भी बटांकन की फाइल टस से मस नहीं! पटवारी-आरआई पर 55 हजार मांगने का आरोप, 8 महीने से मकान का सपना अधूरा, अब कलेक्टर दरबार में पहुंची फरियाद, राजस्व महकमे में मचा हड़कंप…
UncategorizedOctober 14, 2026अपोलो में मरीजों का इलाज या लिंगियाडीह वालों की खांसी का इंतजाम! मेडिकल कचरा जलाने के आरोप से मचा बवाल, धुएं से जनता बेहाल, शिकायतों का नहीं मिला जवाब, अब पूरी बस्ती बोलेगी—पहले प्रदूषण रोको, फिर बड़े-बड़े दावे ठोको…
UncategorizedOctober 13, 2026दीपावली से पहले पटाखों का ‘धमाकेदार धंधा’ बेनकाब, रिहायशी इलाके में कार्टूनों के भीतर छिपा था 8.56 लाख का पटाखा के खजाना, बलौदा पुलिस की रेड से कारोबारी के अरमानों पर फिरा पानी, 176 किलो पटाखे जब्त, आरोपी दीपक अग्रवाल गिरफ्तार…

