
बीच सड़क पर काऊ कैचर के सामने लेट गया कमर और गले पट्टा लगा मरीज
लग गया जाम निगम का अतिक्रमण अमला सकते में
बिलासपुर,,, इधर कलेक्टर लगातार सिम्स अस्पताल के निरीक्षण के लिए अंदर घुसे और इधर बाहर निगम और ट्रैफिक पुलिस द्वारा बाइक को काऊ कैचर में भरने को लेकर बवाल मच गया। कमर और गले मे पट्टा लगाए मरीज को काऊ कैचर के सामने लेट गया जिससे रोड जाम हो गया। वही पूर्व में सीपेज और लिफ्ट समेत अन्य कार्यो को पूरा करने में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी के अफसरों को जमकर फटकार लगाई।
कलेक्टर अवनीश शरण फिर बुधवार को सिम्स अस्पताल का निरीक्षण करने पबुचे। उन्होंने पिछले निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देश के बाद भी छत से टपकते पानी के सीपेज को ठीक न कराने और लिफ्ट का काम पूरा न होने पर पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर को जमकर फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्डो में भर्ती मरीज और उनके परिजनों से यहां मिल रहे इलाज और भोजन की गुणवक्ता की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, सिम्स के डीन डॉ. रमनेश मूर्ति और अस्पताल अधीक्षक डॉ. लखन सिंह सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

बताया जाता है कि कलेक्टर के सिम्स से जाने के बाद सड़क किनारे से बेतरतीब ढंग से खड़े बाइक को 3 काऊ कैचर में भरकर ट्रैफिक पुलिस को सौंपा गया।
पिछले बार पड़ी बत्ती इसलिए रहे अलर्ट
बताया जाता है कि पिछली बार जब कलेक्टर सिम्स का निरीक्षण करने पहुँचे जाम लगा था। फिर ठेले खोमचे लग गए थे इसको लेकर कलेक्टर ने नाराजगी जताई थी यही वजह है कि इस बार सुबह से ही अतिक्रमण निवारण अमले को मौके पर लगा दिया गया था।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 23, 2026व्यापम के सवाल ने छेड़ा जाति वाला बवाल, सेन समाज आया सड़क पर, कलेक्टर को ज्ञापन थमाकर पूछ लिया, प्रश्नपत्र में अपमानजनक शब्द डालकर आखिर सरकार किस बात का सुशासन दिखा रही है?
UncategorizedSeptember 22, 2026गणपति बप्पा के विसर्जन की तैयारी में प्रशासन भी फुल एक्शन में! 24-25 सितंबर को छठघाट-पचरीघाट में होगा विसर्जन, डीजे पर सुप्रीम कोर्ट के नियम लागू… नशे में पहुंचे तो बप्पा से पहले पुलिस का दर्शन तय…
UncategorizedSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बाजे पर ऐसा बजा बवाल कि भक्ति गई, लाठी-डंडे आ गए, कुल्हाड़ी-छुरी से हमला, युवक की मौत… मस्तूरी पुलिस ने 13 आरोपियों को दबोचा, हथियार भी बरामद; पंडाल में आरती की जगह छिड़ गया रण…
UncategorizedSeptember 22, 2026दारू का गोदाम बना कार्टूनों का कबाड़खाना, 2 माह से स्टाफ की तनख्वाह गायब, 6 माह से पुट्ठों का टेंडर लापता, शराब रखने जगह नहीं; गोदाम से बाथरूम तक कार्टूनों का कब्जा, आखिर कब जागेगा आबकारी अमला?…
