Fri. Oct 30th, 2026

भाजपा विधायक के क्षेत्र में कांग्रेसी नेता की दबंगई ..! 5 एकड़ तालाब को पाटकर किया जमीन पर कब्जा .!

बिलासपुर,,, तखतपुर में स्थित सागर ग्राम पंचायत में एक कांग्रेसी नेता ने अपने रसूख के दम पर तालाब को पाटकर करीब 5 एकड़ जमीन पर अपना कब्जा कर लिया है।

हैरानी की बात यह है कि तखतपुर बीजेपी विधायक धरमजीत सिंह के क्षेत्र में हुए इस कब्जे की शिकायत राजस्व विभाग के जिम्मेदार से करने के बाद भी अभी तक न तो जमीन को कब्जे से मुक्त किया जा सका और ना ही कांग्रेसी नेता के खिलाफ किसी प्रकार की कार्यवाही । बिलासपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों का आरोप है!

कि राजनीति संरक्षण में नेता जी द्वारा तालाब की जमीन पर कब्जा कर लिया गया है जिसके चलते ग्रामीणों सहित जानवरों को भी निस्तरी तालाब का पानी नहीं मिला पा रहा है। ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपते हुए तालाब की जमीन को मुक्त करवाने और कांग्रेसी नेता के खिलाफ कार्यवाही नहीं होने पर बिलासपुर मुंगेली मुख्य मार्ग पर उग्र आंदोलन करते हुए चक्का जाम करने का अल्टीमेटम जारी किया गया है। वहीं ग्रामीणों का आरोप है!

कि कांग्रेसी राज में किए गए सरकारी जमीन पर कब्जे करने वाले भूमाफिययो पर कार्यवाही करने का दावा करने वाली बीजेपी पार्टी के विधायक धरमजीत सिंह के इलाके में कांग्रेसी नेता द्वारा तालाब की जमीन पर कब्जा करने की शिकायत के बाद भी कार्यवाही नहीं हो रही है। बार बार कब्जे की शिकायत करने के बाद भी विधायक द्वारा कोई पहल नहीं की जा रही है इतना ही नहीं कांग्रेसी नेता को गांव के सरपंच का संरक्षण देने का भी आरोप ग्रामीणों ने लगाया है!

कुछ ग्रामीणों का कहना है कि तखतपुर में भूमाफिया सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रहे है। ग्रामीणों सहित नगर के शहरी इलाकों में राजनीति संरक्षण में जमीनों पर अवैध प्लाटिंग और कब्जे का कारोबार चरम सीमा पर है लेकिन कार्यवाही नहीं हो रही है। SDM से लेकर पटवारी तक इन माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही नहीं कर रहे है क्योंकि विधायक जी के आसपास रहने वाले चंद लोगों का इनको राजनीति संरक्षण प्राप्त है!

रसूख के दम में तालाब को पाटकर खेती करने वाले व्यक्ति के खिलाफ आज शिकायत करने बड़ी संख्या में ग्रामवासी कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर स्थानीय कांग्रेस नेता महेंद्र तिवारी पर तालाब में स्थित साढे 5 एकड़ की जमीन को कृषि भूमि के लिए कब्जे में लेने का आरोप लगाया इतना ही नहीं ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा कांग्रेसी नेता को संरक्षण देने की बात भी ग्राम वासियों ने कहीं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए प्रशासन को चेतावनी दी और कहा कि लगातार शिकायतों के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई रसूखदार नेता के खिलाफ नहीं हो पाई है। क्योंकि ग्राम वासियों का लंबे समय से निस्तार का एक प्रमुख साधन तालाब रहा है और अब रसूखदार कांग्रेसी नेता द्वारा जमीन पर कब्जा किया गया है जिसकी वजह से ग्राम वासियों को निस्तार की दिक्कतें भी आ रही है..

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed