
बिलासपुर,,,बिलासपुर स्थित सेंट्रल जेल में हत्या के आरोप में उम्र कैद की सजा काट रहे एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसके शव का सिम्स में पोस्टमार्टम किया गया। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। मृतक के बेटे का इलाज रायपुर में चल रहा है वह अभी पिता के साथ सजा काट रहा है।
रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र निवासी धर्मेंद्र सिंह कुर्रे 61 वर्ष और उसका पुत्र दीनदयाल को हत्या के एक मामले में कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दीनदयाल कुर्रे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था, जिसे उपचार के लिए रायपुर रिफर किया गया है। परिजन के अनुसार उसे लीवर में समस्या है। वही उसके पिता धर्मेंद्र सिंह की शनिवार की रात मौत हो गई। परिजन का कहना है कि वह बीमार था। केंद्रीय जेल बिलासपुर के अधीक्षक का कहना है मृतक के शव का पोस्टमार्टम हो गया, जिसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया गया। मृतक के बेटे का भी रायपुर में उपचार चल रहा है। वह एक हफ्ते से अधिक समय से भर्ती है। मालूम हो कि कुछ दिनों पूर्वी हत्या के आरोप में जेल में बंद एक अन्य अभियुक्त ktiyapara निवासी बजरंगी यादव की सेंट्रल जेल में तबीयत बिगड़ गई थी, इसके बाद उसकी उपचार के दौरान सिम्स से मौत हो गई थी। दोनों की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना में जुटी हुई है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.1425 सितंबर को बजेगा देशभक्ति का बिगुल, सुबह 11 बजे 1200 स्कूलों में एक साथ गूंजेगा पूरा ‘वंदे मातरम्’… एक करोड़ आवाजों से रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, ड्रोन भी रखेगा नजर अब बिलासपुर से दिल्ली तक बस एक ही सुर…
Uncategorized2026.09.14क्रिकेट का झगड़ा, पुलिस की नींद और मौत का क्लाइमेक्स, 7 सितंबर की लड़ाई से पांच दिन बाद युवक की मौत, चार गिरफ्तार… अब सकरी पुलिस से सवाल पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई, मौत के बाद ही क्यों खुली जांच की फाइल?
Uncategorized2026.09.14ओडिशा से गांजा, बिलासपुर में ठिकाना! जयरामनगर फाटक पर 13 किलो की खेप के साथ महिला समेत 4 तस्कर धराए… सिंडिकेट का खेल जारी, अब नाबालिगों की एंट्री के संकेत से पुलिस भी हैरान…
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
