
बिलासपुर,,, महिला सुरक्षा के प्रति गंभीरता और सख्ती दिखाते हुए तारबहार पुलिस ने एक महिला से छेड़खानी करने वाले आरोपी को कुछ घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता महिला ने थाना तारबाहर में आकर शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी पिछले कई महीनों से उसे परेशान कर रहा था। महिला ने बताया कि घटना वाले दिन वह अपने काम से लौट रही थी, उसी दौरान आरोपी ने उसे तारबाहर के खुदीराम बोस चौक के पास रोककर उससे छेड़खानी शुरू कर दी। आरोपी ने महिला का हाथ पकड़कर उसे और भी ज्यादा परेशान किया। पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर इस घटना की शिकायत पुलिस में की, जिस पर तुरंत कार्रवाई की गई। पीड़िता की शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर तुरंत जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने दबिश के बाद आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पकड़ने के बाद विधिवत रूप से उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
आरोपी 👇👇👇
सिराज खान पिता फिरोज खान उम्र 30 वर्ष निवासी तारबाहर
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.1425 सितंबर को बजेगा देशभक्ति का बिगुल, सुबह 11 बजे 1200 स्कूलों में एक साथ गूंजेगा पूरा ‘वंदे मातरम्’… एक करोड़ आवाजों से रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, ड्रोन भी रखेगा नजर अब बिलासपुर से दिल्ली तक बस एक ही सुर…
Uncategorized2026.09.14क्रिकेट का झगड़ा, पुलिस की नींद और मौत का क्लाइमेक्स, 7 सितंबर की लड़ाई से पांच दिन बाद युवक की मौत, चार गिरफ्तार… अब सकरी पुलिस से सवाल पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई, मौत के बाद ही क्यों खुली जांच की फाइल?
Uncategorized2026.09.14ओडिशा से गांजा, बिलासपुर में ठिकाना! जयरामनगर फाटक पर 13 किलो की खेप के साथ महिला समेत 4 तस्कर धराए… सिंडिकेट का खेल जारी, अब नाबालिगों की एंट्री के संकेत से पुलिस भी हैरान…
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
