
बिलासपुर,,, जिले के थाना सरकंडा क्षेत्र में अशांति फैलाने और नशाखोरी कर उपद्रव करने वालों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए आठ असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया है। मामला 4 नवंबर का है जब सरकंडा थाना पुलिस को सूचना मिली कि बरछापारा इलाके में कुछ लड़के आपस में झगड़ा कर रहे हैं और इस उपद्रव का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत कार्यवाही के आदेश दिए। थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वहाँ संकल्प पाण्डेय, राघव खानविलकर, आयुष यादव, वैभव पाण्डेय और समृद्ध पाण्डेय को सार्वजनिक स्थल पर शांति भंग करने के आरोप में पकड़ा गया। इसके अलावा मोहल्ले में अश्लील गाली-गलौज और अशांति फैलाने के आरोप में समीर सोनवानी और वीरेंद्र साहू को भी हिरासत में लिया गया। इन सभी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170/126,135 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बिलासपुर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए इस प्रकार के असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव मचाने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कठोर कार्यवाही जारी रहेगी, ताकि शहर का माहौल सुरक्षित और शांतिपूर्ण बना रहे।
ये हैं गिरफ्तार आरोपी……
01. संकल्प पाण्डेय पिता रामनाथ पाण्डेय उम्र 28 वर्ष निवासी बरछापारा सरकण्डा,
02. राघव खानविलकर पिता विश्वजीत उम्र 21 वर्ष निवासी बरछापारा सरकण्डा,
03. आयुश यादव उर्फ पिंटू पिता स्व. चंद्र कुमार यादव उम्र 24 वर्ष निवासी गीतांजली सिटी फेस 2,
04. वैभव पाण्डेय पिता अरविंद पाण्डेय उम्र 19 वर्ष निवासी बरछापारा सरकण्डा,
05. समृद्ध पाण्डेय पिता स्व. रामनाथ पण्डेय उम्र 34 वर्ष निवासी बरछापारा सरकण्डा,
06. मुकेश यादव पिता स्व. दिनेश यादव उम्र 20 वर्ष निवासी बंधवापारा सरकण्डा,
07. समीर सोनवानी पिता लक्ष्मण सोनवानी उम्र 19 वर्ष निवासी इमलीभाठा जोगी आवास,
08. विरेन्द्र साहू पिता बैजनाथ साहू उम्र 21 वर्ष निवासी दाउबाबा मंदिर के पास धोबीपारा तोरवा थाना तोरवा जिला बिलासपुर।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.04.29विजय चौधरी का बीट सिस्टम हिट! 9 चोरियों का फुल क्लीनअप,शातिर गैंग धराया, माल बरामद; सकरी पुलिस का एक्शन मोड ऑन, चोरों का गेम ओवर, इलाके में फिर लौटी सुरक्षा की सांस…
Uncategorized2026.04.29बिलासपुर में ‘डुप्लीकेट धंधा’ हिट! विक्की ट्रेडर्स और संजय ट्रेडर्स पर दबे पांव छापा नकली कॉस्मेटिक का खेल, कार्रवाई से ज्यादा गोपनीयता चर्चा में; सवाल बरकरार मिलावट माफिया पर वार कब होगा असरदार?…
Uncategorized2026.04.29स्वच्छता या ‘सेटिंग’ का संग्राम! दुकान पर छापा, रिश्वत का दावा; मेयर पति की एंट्री से बढ़ा ड्रामा एक तरफ वसूली के आरोप, दूसरी तरफ धमकाने की शिकायत, अब जांच बताएगी सच या फिर ये भी एक नया सियासी एपिसोड…
Uncategorized2026.04.29बोर बंद, कहानी चालू पकड़े गए तो रिश्वत का राग छेड़ा, सरकंडा एक्शन के बाद ‘स्क्रिप्ट’ में ट्विस्ट; नियम तोड़े, हाथ लगे, अब आरोपों की आड़ या बचाव का खेल? जांच में सच का क्लाइमेक्स तय करेगा अगला सीन…
