
बिलासपुर,,, कल दोपहर को पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ,एवं जिलाधीश अवनीश शरण एक साथ एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु कलेक्टर महोदय की गाड़ी से जा रहे थे! उनके कुछ दूर पीछे पुलिस अधीक्षक का वाहन चालक भी, उनका वाहन चलाते हुए आ रहा था। सत्यम चौक पर कलेक्टर महोदय का वाहन क्रॉस होने के बाद सिग्नल रेड हो गया। पुलिस अधीक्षक के वाहन चालक द्वारा सिग्नल जंप कर दिया गया!

यह घटना ITMS के कैमरे में कैद हो गई और पुलिस अधीक्षक को तत्काल मैसेज के माध्यम से चालान काटने की जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) ने एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देते हुए तत्काल ऑनलाइन 2000/- का चालान पटाया और यातायात थाने से इसकी रसीद प्राप्त की। एवं अपने वाहन चालक को यातायात नियमों का पालन करने हेतु निर्देशित किया।
“ऊपर वाला सब देख रहा है*” अर्थात बिलासपुर पुलिस की नजर में हर वाहन समान है, चाहे वह किसी भी वीआईपी की गाड़ी हो या सामान्य नागरिक की। बिलासपुर पुलिस की यह अपील है कि हर व्यक्ति यातायात नियमों का पालन करें वर्ना *ऊपर वाला सब देख रहा है
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 14, 2026मंदिर चौक के इंस्टाकार्ट में अमूल आइसक्रीम पर फंगस का फसाना…. 85 डिब्बे मौके पर साफ, कुट्टू-सिंघाड़े के आटे की भी होगी जांच! इंडियन कॉफी हाउस सरकंडा, श्री साईं कैफे और पंजाबी रेस्टोरेंट तक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, देवांगन का त्योहारों से पहले ताबड़तोड़ एक्शन….
UncategorizedOctober 14, 2026QR कोड का खेल, कैश लेकर फरार! अंकित आहूजा और आशीष केवटवानी पर 25 लाख की ठगी का आरोप, 9 जिलों के 45 च्वाइस सेंटर संचालक बने शिकार, साइबर पुलिस ने दोनों को दबोचा…
UncategorizedOctober 14, 2026साइबर ठगी का पैसा आया खाते में, UPI-ATM से निकासी का खेल आया जांच के घेरे में, बिलासपुर में म्यूल खाताधारक विश्वजीत बाली गिरफ्तार, तारबाहर पुलिस और ACCU का एक्शन तेज, अब बैंक खाते के लेनदेन की खुलेगी पूरी कुंडली…
UncategorizedOctober 14, 2026बेलतरा विधायक के खिलाफ कांग्रेस का बवाल! दो बैरिकेड टूटे, वाटर कैनन चला, पुलिस-कांग्रेस में धक्का-मुक्की, टीन शेड तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, कमीशनखोरी के आरोपों से गरमाई सियासत, 12 सूत्रीय मांगों ने बढ़ाया प्रशासन पर दबाव…

