
बिलासपुर,,, जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही और ठेका फर्म की घटिया कार्यशैली ने चांटीडीह और शिवघाट क्षेत्र के बैराज निर्माण को विवादों में घेर लिया है! 18 माह में काम पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया था! लेकिन आज तक बैराज का निर्माण अधूरा पड़ा है! जबकि कार्य की अवधि पूरी होने के बाद भी ठेका फर्म पर कोई जुर्माना नहीं लगाया गया!
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मई 2021 में इस परियोजना का भूमिपूजन किया था! लेकिन अब तक निर्माण कार्य में हुई देरी और घटिया सामग्री के कारण दोनों बैराजों के निर्माण पर सवाल उठ रहे है! किनठेका फर्म ने न केवल आवश्यक कार्यों जैसे एप्रोच रोड, गेट्स, और सुरक्षा कार्यों को अधूरा छोड़ दिया है! बल्कि बैराज के ऊपर बनाए गए रास्ते को खतरनाक बना दिया है! लोग जान जोखिम में डालकर इस रास्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं! जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है!
हालांकि, जलसंसाधन विभाग के अधिकारी इसे नजरअंदाज कर रहे हैं! इसी बीच, विभाग ने फर्म को जून 2025 तक का एक्सटेंशन दे दिया है! जबकि पहले ही कार्य की अवधि 2 साल 3 माह से ज्यादा हो चुकी है!
अभी हाल ही में कार्यपालन अभियंता एमके चंद्रा ने खतरनाक रास्ते को बंद करने के निर्देश दिए हैं! बावजूद इसके, यह मामला विभागीय लापरवाही और ठेका फर्म के प्रभाव को उजागर करता है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
