
बिलासपुर,,,, स्मार्ट सिटी की योजना के तहत शहर में विकास कार्यों को बढ़ावा दिया जा रहा है! लेकिन प्रशासन की लापरवाही और निगरानी की कमी से स्मार्ट सिटी का सपना उलझता हुआ नजर आ रहा है! शहर के पुराना बस स्टैंड चौक पर बने रेंट ए साइकिल स्कीम के तहत साइकिल स्टैंड का हाल बेहाल हो चुका है! लाखों रुपये की लागत से बने इस आधुनिक साइकिल स्टैंड की देखरेख न होने के कारण इसकी हालत बहुत खराब हो गई है!

अब यह साइकिल स्टैंड ठेले वालों के कब्जे में आ चुका है! आसपास के ठेलेवाले न सिर्फ यहां नाश्ता परोस रहे है! बल्कि अपने झूठे बर्तन भी धो रहे हैं! सड़क पर ठेले लगाकर इन लोगों ने यातायात व्यवस्था को भी बाधित कर दिया है! यह स्थिति स्मार्ट सिटी के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की वास्तविकता को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है!

साइकिल स्टैंड के पास जूता-चप्पल की दुकानें और अन्य खोमचे भी लगे हुए हैं! जिससे इस क्षेत्र की सुंदरता पूरी तरह प्रभावित हो रही है! पुराना बस स्टैंड चौक से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं! लेकिन स्मार्ट सिटी के नाम पर किया गया विकास अब बुरी तरह से उपेक्षित होता जा रहा है! प्रशासन की उदासीनता और अधिकारियों की लापरवाही के कारण इस क्षेत्र का कायाकल्प केवल कागजों तक ही सीमित नजर आ रहा है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
