
00 50 एकड़ की कॉलोनी को नियम विरुद्ध 75 एकड़ का बना दिया गया मगर अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

बिलासपुर,,, रायपुर रोड स्थित रामावैली कॉलोनी में बिल्डर प्रकाश ग्वालानी के खिलाफ कॉलोनीवासियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है! कॉलोनाइजर द्वारा किए जा रहे नियमों का उल्लंघन और मनमानी कार्यों के चलते यहां के निवासियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है! यह मामला अब पीएमओ, गृह मंत्रालय, मुख्यमंत्री हाउस, थाना और राजस्व अधिकारियों तक पहुंच चुका है!
रामा वैली रेशिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के सचिव पीवीआर नायडू, सीपी शर्मा और ए.के. नामदेव ने बुधवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कॉलोनी में हो रही अव्यवस्थाओं को उजागर किया! उन्होंने बताया कि 28 जनवरी, 2025 को कॉलोनी के लगभग 10 मकानों के पेयजल कनेक्शन को बिल्डर द्वारा काट दिया गया! जिससे कॉलोनीवासियों में हाहाकार मचा हुआ है!
कॉलोनी में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने कहा कि बिल्डर ने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग बिलासपुर से ली गई!अनुमति के विपरीत कॉलोनी का निर्माण किया है! विभाग द्वारा जारी किए गए! नक्शे के खिलाफ काम किया जा रहा है! इसके अलावा, कॉलोनी में कोटवार भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है! जो पूरी तरह से गैर कानूनी है! कॉलोनीवासी पिछले 13 वर्षों से मेंटेनेंस राशि का हिसाब नहीं मिलने और मनमानी मेंटेनेंस वसूली के कारण भी परेशान हैं!
सीपी शर्मा और ए.के. नामदेव ने आरोप लगाया कि कॉलोनी में बिल्डर और उनके लोग गाली-गलौच और गुंडागर्दी कर रहे हैं! उन्होंने कॉलोनी का कचरा उठवाने तक का काम बंद करा दिया है! कॉलोनी के शासकीय सुविधाओं से वंचित रहने का मुद्दा भी उठाया है! क्योंकि कॉलोनी की संपत्ति को नगर पंचायत को हस्तांतरित नहीं किया गया है! जिससे कॉलोनीवासियों को पानी, बिजली, सड़क और कचरा उठाने जैसी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं!
कॉलोनीवासियों ने बताया कि बिल्डर ने मकान और प्लॉट मालिकों से 6 माह की अमानत राशि ली थी! जिसका हिसाब अब तक नहीं दिया गया है! इसके साथ ही, सहकारी समिति के गठन के बाद भी कॉलोनीवासियों से मनमानी वसूली की जा रही है!
बिल्डर ने कॉलोनी के बाउंड्री वॉल को तोड़कर अवैध रूप से कॉलोनी का विस्तार कर दिया है! जिससे कॉलोनी अब 50 एकड़ से बढ़कर 75 एकड़ की हो गई है! इसके अलावा, कॉलोनी में किए गए सभी भौतिक परिवर्तनों के लिए कॉलोनीवासियों से बिना आम सहमति के काम किया जा रहा है! जिसका नुकसान सीधे तौर पर कॉलोनीवासियों को हो रहा है!
कॉलोनीवासियों ने आरोप लगाया कि 2017-18 के GST का गबन भी किया गया है! और बिल्डर द्वारा इस संबंध में दस्तावेज नहीं दिए जा रहे हैं! इसके अलावा, पिछले 13 वर्षों का हिसाब और ऑडिट रिपोर्ट भी नहीं दी गई है!
कॉलोनीवासियों ने संबंधित विभागों से आग्रह किया है! कि वे रामा वैली कॉलोनी में हो रही अनियमितताओं और अवैध गतिविधियों की जांच करें और जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करें!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 22, 2026अपोलो का धुआं, लिंगियाडीह की खांसी, अब सीएमएचओ की चिट्ठी से मचेगी खलबली, विधायक की घुड़की, कांग्रेस की हुंकार भी नहीं आई काम, अब जवाब तलब का फरमान, मेडिकल कचरा जलाने के आरोप पर अस्पताल प्रबंधन की अग्निपरीक्षा, एनवायरो केयर कहां गायब है, आखिर किसकी मेहरबानी से चल रहा ये खेल?…
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
