
रतनपुर,,, जिला बिलासपुर (छ.ग.): थाना रतनपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया है! और उनके पास से 89,000 रुपये नगद, 23 मोटरसाइकिल, 11 मोबाइल फोन, प्लास्टिक तिरपाल, और 52 पत्ती ताश समेत अन्य सामान जब्त किया है! यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धारा 112 के तहत की गई है!

31 जनवरी 2025 को मुखबिर से मिली जानकारी के बाद थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर टीम गठित की और ग्राम कोरबी के जंगल में छापा मारा! पुलिस ने जुआ खेलने वाले 11 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ लिया! गिरफ्तार किए गए जुआरियों में लच्छीराम यादव, सतीश शर्मा, मनोज कुमार कोल, विनोद प्रजापति, मन्नू केंवट, कुलदीप भोई, नैनसिंह गोंड़, मनोज श्रीवास्तव, अजय दास, सुदर्शन ताम्रकार, और मो. नाजिद शामिल हैं! जो पहले से आपराधिक रिकॉर्ड वाले हैं!
पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में नकद और अन्य सामान जब्त किया! जिसका कुल मूल्य लगभग 12,39,000 रुपये है! जुआरियों के खिलाफ संगठित अपराध की धारा भी जोड़ी गई है! सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है! और आगे भी अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी!
इस कार्रवाई में निरीक्षक नरेश कुमार बंजारे और अन्य पुलिसकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
