
बिलासपुर,,, जिले के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा-निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई की जा रही है! हाल ही में यह देखा गया कि कुछ वाहन चालक अपने वाहन की नंबर प्लेट में छेड़छाड़ करते हैं! जैसे कि स्टीकर लगाना, नंबर छिपाना, या नंबर को गैर विधिमान्य तरीके से लिखना! इस प्रकार के कार्यों से न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन होता है! बल्कि सड़क पर अन्य चालकों के लिए भी समस्याएं उत्पन्न होती हैं!
यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की और उनकी नंबर प्लेट को सही करवा कर विधिवत चालान भी किया! साथ ही, वाहन नंबर प्लेट बनाने वाले वेंडरों को सख्त निर्देश दिए गए हैं! कि वे केवल विधिमान्य तरीके से ही नंबर प्लेट बनाएं और सुनिश्चित करें कि सभी नंबर सही रंग और स्पष्टता से लिखे गए हों!
यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नियमों के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी! साथ ही, सभी वाहन चालकों से अपील की जाती है! कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करें!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
