
बिलासपुर,,, सिम्स अस्पताल परिसर में आने-जाने वाले लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है! आरोपी के पास से एक बटन वाला धारदार लोहे का चाकू बरामद हुआ है! जिसके बाद आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया!
गिरफ्तार आरोपी कांहा उर्फ अक्षय यादव (24), जो कि चांटीडीह किसानपारा, शिव मंदिर के पास का निवासी है, ने पुलिस के सामने अपना अपराध स्वीकार किया। पुलिस को आरोपी के बारे में मुखबिर से सूचना मिली थी कि वह सिम्स परिसर में चाकू से लोगों को डराने का काम कर रहा था। पुलिस की तत्पर कार्रवाई के बाद आरोपी को पकड़ा गया और उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।
इस मामले में थाना प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें प्रआर विनोद कुमार, हमराम स्टॉफ आर. गोकुल जांगडे, नुरूल कादिर, टंकेश साहू और धनेश साहू का भी विशेष योगदान रहा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
