
बिलासपुर,,, ठेकेदारों द्वारा तीन माह का बकाया वेतन न देने और पीएफ जमा न करने के कारण निगम के ठेका कर्मियों में गहरा आक्रोश फैल गया है!

शनिवार को अवकाश के दिन भी कर्मी निगम मुख्यालय, विकास भवन में निगम कमिश्नर के दफ्तर के बाहर सुबह से डटे रहे और अपनी मांगों को लेकर हंगामा किया!


इन कर्मियों ने तत्काल बकाया वेतन की मांग की, साथ ही यह भी कहा कि तीन महीने से वेतन न मिलने के कारण उनके परिवार का गुजारा कठिन हो गया है! राशन दुकानदारों ने राशन देने से मना कर दिया, और स्कूल में बकाया फीस के कारण बच्चों के रिजल्ट रोक दिए गए हैं!
कर्मियों ने बताया कि 1 अप्रैल से नया शिक्षण सत्र शुरू हो रहा है! लेकिन बच्चों के लिए गणवेश और किताबें खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं! ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए इन कर्मियों ने स्पष्ट किया कि अगर शीघ्र वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो वे और बड़ा आंदोलन करेंगे!
कर्मियों का कहना है! कि उन्हें बकाया वेतन दिलाने के लिए निगम कमिश्नर के हस्तक्षेप की सख्त जरूरत है! ताकि उनके परिवार की हालत बेहतर हो सके!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
