
बिलासपुर,,, उसलापुर:बिलासपुर के उसलापुर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नकल कराते पकड़ी गई! महिला शिक्षिका रंजना शर्मा को निलंबित कर दिया गया है! यह कार्रवाई लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा की गई है! जिसमें शिक्षिका के सेवा आचरण के खिलाफ नकल कराते हुए पाए जाने का उल्लेख किया गया है! यह घटना जिले में एक हफ्ते में दूसरी बड़ी कार्रवाई है! जो शिक्षा विभाग के लिए चिंता का विषय बन गई है!
नकल कराते हुए रंगे हाथों पकड़ी गई शिक्षिका
17 मार्च को उसलापुर स्कूल में 10वीं कक्षा की सामाजिक अध्ययन परीक्षा चल रही थी! जब संभागीय शिक्षा अधिकारी जेडीआरपी आदित्य ने औचक निरीक्षण किया! इस दौरान उन्होंने रंजना शर्मा को छात्रों को प्रिंटेड नकल सामग्री बांटते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया! इसके बाद शिक्षा विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शिक्षिका को निलंबित कर दिया!
प्रश्न उठते हैं उड़नदस्तों की कार्यशैली पर
यह घटना इस बात का संकेत देती है! कि जिले में परीक्षा के दौरान नकल की समस्या केवल एक शिक्षिका तक सीमित नहीं हो सकती! जानकारों का मानना है! कि यह सामूहिक नकल का मामला हो सकता है! और इसे केवल एक शिक्षिका तक सीमित रखना उचित नहीं है! इस पर नकल प्रकरण दर्ज किया जाना चाहिए था!
सबसे बड़ा सवाल यह है! कि जिले में छह उड़नदस्ता दल तैनात थे! और माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारी भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे थे! तो फिर यह नकल प्रकरण पहले क्यों सामने नहीं आया? क्या यह एक संयोग था! या फिर इन उड़नदस्तों और अधिकारियों की कार्यशैली में कुछ गड़बड़ है? क्या पूरे जिले में नकल की गतिविधियां सच में नहीं हुईं! या फिर यह कार्रवाई केवल दिखावे तक सीमित रही?
शिक्षा विभाग की सख्ती
इस कार्रवाई के बावजूद, शिक्षा विभाग की सख्ती और निरीक्षण प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं! हालांकि, यह एक कड़ी कार्रवाई के रूप में सामने आई है! लेकिन यह भी जरूरी है! कि इस घटना के माध्यम से पूरे सिस्टम को और सशक्त किया जाए! ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
