
बिलासपुर,,,, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पड़ने वाले हेवेंस पार्क में शराबियो ने एक बार फिर से हंगामा किया है! देर रात तक खुलने वाले बार और शराबियो की वजह से बार के सामने जोरदार माहौल बना रहा! जिसकी सूचना पुलिस को दी गई! लेकिन सिविल लाइन थानेदार ने फोन नहीं उठाया! बल्कि एएसपी ने 1.30 को एक बार में फोन उठाकर जवाब दिया! सूत्र बता रहे है! कि शनिवार की देर रात 1.30 मतलब रविवार को हेवेंस पार्क बार में शराब के नशे में धुत्त होकर निकले युवाओं ने आपस में विवाद कर लिया! और यह विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि आपस में मारपीट करने लगे! जिसके चलते धीरे धीरे करके भीड़ बढ़ती गई! और बार के सामने जमकर माहौल बन गया! उसके बाद सड़क के उस पार जाकर मतलब तारबाहर थाना क्षेत्र में जाकर आने जाने वालो को रोककर परेशान करने लगे! नशे में धुत्त युवकों ने आतंक और हंगामा समेत गाली गलौज को देखकर कई लोग बाइक सवार कार वाले दहशत में रहे! जिसके कारण लोग अग्रसेन चौक से होकर पुराना बस स्टैंड जाने वाले लोग डर के कारण वापस मुड़कर दूसरे रास्ते से निकल गए! पुराने बस स्टैंड में दो आरक्षक को दी गई सूचना पुराने बस स्टैंड में रात्रि ड्यूटी करने वाले आरक्षकों को एक कार चालक ने सूचना दी तो वे लोग भी कंट्रोल रूम को फोन करने लगे लेकिन फोन नहीं उठा बल्कि फोन डायवर्ट बताने लगा।इतना ही नहीं सिविल लाइन में भी पेट्रोलिंग को फोन करने की कोशिश की तो उनका भी फोन नहीं लगा।तब दोनों आरक्षक खुद जाकर मोर्चा संभाले एएसपी उठाए फोन लेकिन सिविल लाइन थानेदार ने नहीं उठाया फोन इस महत्वपूर्ण सूचना देने के लिए जब सिविल लाइन थानेदार को फोन किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया जिसके कारण एएसपी राजेंद्र जायसवाल को फोन किया गया तो उन्होंने तुरन्त फोन उठाया और थाना में सूचित किया। पहले भी कई बार हो चुकी है घटना होटल हेवेन्स पार्क में हुई यह घटना पहली बार नहीं है बल्कि बार के बार इसके पहले भी कई बार घटनाए हो चुकी है। बावजूद इसके न होटल वाले समझ रहे है और न ही सिविल लाइन पुलिस समझ पा रही है।ऐसा लगता है कि जब तक कोई बड़ा घटना न हो जाए तब तक प्रशासन नींद से नहीं जागेगी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
