
बिलासपुर,,, बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है! खबर मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों में हलचल मच गयी! जिले के एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि ईमेल की जानकारी के बाद बम स्कॉट दस्ते के साथ पुलिस टीम ने छानबीन अभियान चलाया!!!

कहीं किसी प्रकार की कोई संदेहास्पद वस्तुए नहीं मिली! बावजूद इसके सुरक्षा व्यवस्था को और भी मजबूत कर दिया गया है! हाईकोर्ट के आधिकारिक वेबसाइट पर किसी ने धमकी भरा ईमेल भेजा हैं! ई मेल में कोर्ट परिसर को उड़ाने की बातें कही गई है!
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है! हाईकोर्ट परिसर को खाली कराकर जांच कराई गई! लेकिन इस दौरान कहीं कुछ नहीं मिला!
जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट में समर वेकेशन के बाद सोमवार से कामकाज शुरू हुआ.. इस दौरान कोर्ट परिसर में जजों के साथ ही वकील और पक्षकारों का आना जाना शुरू हो गया! इसी दौरान एक ईमेल आया! ई मेल पढने के बाद हाईकोर्ट में हड़कंप मच गया है! दरअसल, ईमेल में हाईकोर्ट में बम लगाने और परिसर को उड़ाने की धमकी दी गई है! ईमेल देखकर हाईकोर्ट के प्रोटोकॉल अफसर ने तत्काल पुलिस अफसरों को जानकारी दी है!
SSP रजनेश सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट के चप्पे चप्पे को पुलिस टीम ने छानबीन किया! साथ ही 3 डॉग स्क्वायड की टीम ने हाईकोर्ट का एक एक कोने में पहुँचकर तलाशी अभियान को सफल बनाया! कही किसी प्रकार की कोई अवांछित वस्तुएं प्राप्त नहीं हुई बावजूद इसके हाई कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और भी मजबूत कर दिया गया है! बहरहाल पता लगाया जा रहा है! कि ईमेल भेजने वाला कौन है! जल्द ही इसकी भी जानकारी सामने आ जाए
श्री सिंह ने जानकारी दी कि तलाशी अभियान के दौरान बम निरोधक और डॉग स्क्वायड टीम ने सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा! स्निफर डॉग्स और बम डिटेक्शन उपकरणों के साथ हाईकोर्ट एक एक कोने में तलाशी अभियान चलाया
हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर ईमेल आईडी अब्दुल ‘abdia@outlook.com’ से धमकी भरा ईमेल भेजा गया! इसमें अजमल कसाब को फांसी देने और कुछ व्यक्तियों की हिरासत जैसी घटनाओं का हवाला देते हुए इसे एक “पवित्र मिशन” बताया गया है। ईमेल में “अमोनियम सल्फर आधारित आईईडी” (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसेज) कोर्ट परिसर में लगाए जाने का दावा किया।
मामले में SSP रजनेश सिंह ने बताया कि ईमेल मिलने के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है।अब तक की जांच में किसी भी प्रकार का विस्फोटक पदार्थ बरामद नहीं हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए FIR दर्ज कर जांच की जा रही है.
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 22, 2026अपोलो का धुआं, लिंगियाडीह की खांसी, अब सीएमएचओ की चिट्ठी से मचेगी खलबली, विधायक की घुड़की, कांग्रेस की हुंकार भी नहीं आई काम, अब जवाब तलब का फरमान, मेडिकल कचरा जलाने के आरोप पर अस्पताल प्रबंधन की अग्निपरीक्षा, एनवायरो केयर कहां गायब है, आखिर किसकी मेहरबानी से चल रहा ये खेल?…
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
