
बिलासपुर,,,, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में शराब की बड़ी हेराफेरी का मामला सामने आया है! एक वाहन चालक लाखों रुपये की अंग्रेजी शराब और बियर से भरा ट्रक लेकर फरार हो गया! पुलिस ने मालिक की शिकायत पर ड्राइवर के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है! और उसकी तलाश में जुटी है!
क्या है पूरा मामला?
सिरगिट्टी अंग्रेजी शराब डिपो से 9 जून को अशोक लीलैंड 1615 क्रमांक सीजी 10 एक्यू 3547 में कुल 15 लाख 12 हजार 689 रुपये मूल्य की शराब और बियर लोड की गई थी! वाहन मालिक जयकरण सिंह निवासी चिरमिरी ने यह खेप रायगढ़ के केवड़ाबाड़ी स्थित शराब दुकान पर भेजने के लिए ड्राइवर रामनाथ यादव निवासी कोटमी, मध्यप्रदेश को दी थी!
लेकिन 10 जून की शाम रायगढ़ के केवड़ाबाड़ी शराब दुकान के सुपरवाइजर ने जयकरण सिंह को फोन कर बताया कि ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है! मौके पर पहुंचकर आबकारी विभाग की मौजूदगी में जब वाहन को खाली कराया गया! तो उसमें से एक लाख 3 हजार 950 रुपये मूल्य की कई ब्रांड की शराब और बियर गायब मिली! आबकारी विभाग रायगढ़ ने मौके पर पंचनामा बनाकर इस घटना की पुष्टि की है!
ड्राइवर पर धोखाधड़ी का आरोप..
प्रार्थी जयकरण सिंह ने आशंका जताई है! कि ड्राइवर रामनाथ यादव ने रायगढ़ के केवड़ाबाड़ी क्षेत्र में ही शराब की हेराफेरी की है! सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपी ड्राइवर रामनाथ यादव के खिलाफ धारा 316 3 बीएनएस के तहत अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर लिया है! पुलिस अब ड्राइवर की तलाश में जुट गई है! और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
