
बिलासपुर,,, पुलिस ने 30 किलो गांजा के साथ 4 तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से दो कार समेत 20 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त की है।
मिली जानकारी के अनुसार 31.07.2025 की रात मुखबिर से सूचना मिली कि थाना सकरी क्षेत्र के चोरभट्ठी निवासी कांति पाण्डेय और उसका पुत्र गिरीशचंद पाण्डेय अपने घर के सामने भारी मात्रा में उड़ीसा से गांजा मंगाकर कार में रख रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को नीली बलेनो कार में गांजा रखते रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि गांजा उड़ीसा से दीपक गण्डा और दिलेश्वर नायक लेकर आए थे। जिन्हें ₹2,50,000 की राशि देकर वापस भेजा गया है। इस सूचना के आधार पर घेराबंदी कर सफेद रंग की आर्टिगा कार से दोनों आरोपियों को रास्ते में पकड़ा गया। कार्रवाई मे पुलिस ने कुल 30 किलो गांजा, दो कारें, तीन मोबाइल फोन और ढाई लाख रुपए नगद बरामद किया है। तस्करों से जप्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत ₹20 लाख 34 हजार रुपए है। चारों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।कार सीट कवर
गिरफ्तार आरोपी
1. श्रीमती कांति पाण्डेय उर्फ महाराजिन 46 वर्ष
2. गिरीशचंद पाण्डेय 30 वर्ष – दोनों निवासी चोरभट्ठी खुर्द, थाना सकरी
3. दिलेश्वर नायक (35 वर्ष)
4. दीपक गण्डा (28 वर्ष) – दोनों निवासी जिला बरगढ़, उड़ीसा शामिल हैं।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य, एसीसीयू निरीक्षक अजहरुद्दीन खान, सउनि सुरेन्द्र तिवारी, आरक्षक पवन बंजारे, कृष्ण कुमार मार्को, मालती तिवारी, देवमुन पुष्प, महादेव कुजुर, निखिल जाधव सहित पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
