
चाकू से मारकर हत्या करने का किया गया प्रयास

पहाड़ चढ़कर भाग रहा था आरोपी, पुलिस द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
बिलासपुर पुलिस लगातार आपराधिक तत्व लोगों के विरुद्ध कार्यवाही कर रही है इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर हत्या करने का प्रयास करने वाले आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।
बिलासपुर,, कोटा थाना अंतर्गत 23 अप्रैल को प्रार्थी कैलाश करेलिया साकिन डाक बंगला कोटा थाना उपस्थित आकर आज 23.अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराया की हमारे पड़ोस के रहने वाले मसूर लाल करिहार का लड़का राकेश करिहार की शादी कार्यक्रम 21अप्रैल से 23 अप्रैल तक चल रहा था कि शादी के निमंत्रण में मसुर लाल करिहार के दामाद शान उर्फ निशांत लालपुरे व उसकी लड़की विनीता एवं अन्य रिश्तेदारी के लोग आए थे इसी दौरान 23.अप्रैल को मैं कोटा पेट्रोल पंप में साफ सफाई कर रहा था कि करीबन 9:30 बजे मेरा भाई मुझे फोन कर बताया कि मसुर लाल करिहार का दामाद शान उर्फ निशांत ललपुरे मेरे घर आकर मुझे चाकू मार दिया है तब मैं सूचना पाकर जाकर देखा भाई विकास करेलिया खून से लथपथ था। मेरी मां ममता बाई करेलिया बाजू में रोती खड़ी थी पूछने पर बतायी की आज करीबन 9:00 बजे मसूर लाल करिहार के यहां विकाश करेलिया और बहन विनीता ललपूरे आपस में बातचीत कर रहे थे । बातचीत कर विकास करेलिया अपने घर वापस आ गया था कि दोनों को शादी कार्यक्रम में बातचीत करते हुए जीजा शान उर्फ निशांत ललपुरे देखकर अपनी पत्नी के ऊपर शंका की बात को लेकर शान उर्फ निशांत ललपूरे करीबन 9:25 बजे मेरे घर का गेट खोलकर घर आंगन में आकर मेरी पत्नी से क्यों बात कर रहे थे आज तुम्हें जान से मार दूंगा कहते हुए हत्या के नियत से विकास करेलिया के ऊपर अपने हाथ में रखकर धारदार हथियार से दाहिने सीने तरफ हमला किया जिससे मेरा भाई खून-खून हो गया तब मेरी मां ममता बाई करेलिया जाकर बीच-बचाओ की तो उसे भी मारपीट कर शान उर्फ निशांत लालपुरे भाग गए मारपीट से मेरी मां के दाहिने हाथ में चोट आई है, बताये है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उक्त आरोपी का पतासाजी कर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। आरोपी डाक बंगला पहाड़ी से भाग रहा था जिसे कोटा पुलिस एवं डायल 112 द्वारा घेराबंदी कर अभिरक्षा में लिया गया। नाम पता पूछने पर अपना नाम शान उर्फ निशांत ललपुरे पिता स्व.निर्मल उम्र 33 साल साकिन कासिमपारा तोरवा थाना तोरवा जिला बिलासपुर का रहने वाला बताया। जिसका तलाशी लेने पर उसके पेंट के बाजू कमर में एक धारदार हथियार चाकू छुपा कर रखा हुआ था मिला, जिसे बरामद कर कब्जा पुलिस लिया गया। उक्त आरोपी को घटना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक ने इस बेहतर और प्रभावी कार्यवाही के लिए ज़िले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर और ग्रामीण तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय थाना प्रभारी रजनीश सिंह और स्टाफ़ की सराहना की है ।
गिरफ़्तार आरोपी आदतन अपराधी है पूर्व में भी उसके ऊपर हत्या समेत कई अपराध दर्ज हैं .असमाजिक तत्वों के लोगों के विरुद्ध कार्यवाही का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि करने वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना हैं।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी रजनीश सिंह, स.उ.नि.ओंकार बंजारे, प्र.आर.रविंद्र मिश्रा आरक्षक भोप साहू , डायल 112 से सोमेश्वर साहू का सराहनीय योगदान है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
