
बिलासपुर,,भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन NSUI के द्वारा आज कौशलेंद्र राव विधि महाविद्यालय में संविधान बचाओ सभा का आयोजन किया गया। जिसे अटल यूनिवर्सिटी के NSUI संगठन के छात्र छात्राओं के द्वारा आयोजित किया गया था।
जिस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप से भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन NSUI के राष्ट्रीय सचिव एवम छत्तीसगढ़ प्रभारी आकाश चौधरी,एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय , प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा, प्रदेश महामंत्री हेमंत पाल ,प्रदेश सचिव अमीन श्रीवास्तव शामिल हुए। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसयूआई विश्वविद्यालय अध्यक्ष राहुल हंशपाल ने किया

इस दौरान एनएसयूआई के प्रदेश प्रभारी आकाश चौधरी ने कहा की आज भारत का सविधान संकट में है। बीजेपी ने न्यायपालिका का भी दुर्पयोग शुरु कर दिया है। सीबीआई, ED का उपयोग अपने निजी हितों के लिए विद्वेष पूर्वक कर रही है। सविधान के कई धाराओं को बदल रही है । जिसे हमे मिलकर रोकना होगा।

NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय जी ने संविधान बचाओ सभा में कहा आज संविधान खतरे में है, जो बीजेपी ने की है। जो पार्टी हमेशा पिछड़ा, दलित, आदिवासी और ओबीसी विद्रोही सरकार रही है। केंद्र की बीजेपी सरकार आज शिक्षा और विकास के मुद्दे को अटकाने के लिए एक समाज से दूसरे समाज को लड़ाने का काम कर रही है।
NSUI के विश्वविद्यालय अध्यक्ष राहुल हंशपाल ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर ने भारत की सविधान की रचना बहुत सोच समझ कर सबके हित का ध्यान रख कर किया था लेकिन आज बाबा के इस सविधान को बीजेपी अपने स्वार्थ के लिए तोड़ मरोड़ रही है जिसे हम बिलकुल बर्दास्त नही करेंगे।
कार्यक्रम में अमितेश शुक्ला जिला महासचिव, सिद्धांश पाण्डेय कॉलेज अध्यक्ष KLR, आकाश श्रीवास्तव , विक्रांत बर्मन, अनुराग, नेहा, रश्मि, शैलेंद्र, खिलेश,अदिति, शिखा, अफसा, ऊवेश, यश, मुकेश,राम सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…

