
बिलासपुर ,,, छत्तीसगढ़ के चर्चित बिलासपुर तहसील में फर्जी प्रमाण पत्र के जरिये 3 छात्राओं के मेडिकल प्रवेश के मामले के तुल पकड़ने के बाद अफरा तफरी मच गई है! कलेक्ट्रेट पहुंची एक पीड़ित छात्रा का आरोप है! कि मंगलवार को फिर उन्हें तहसील कार्यालय में तलब कर कहा गया कि आप फिर से आवेदन पत्र दे दीजिए हम आपको नया EWS प्रमाण पत्र बना कर दे देंगे, इधर खबर है! कि मामले की जांच के बाद रिपोर्ट कलेक्टर को सौंप दी गई है! अब इस मामले में इसे बलि का बकरा बनाया जा रहा है! इसको लेकर चर्चा गर्म है!

मामला मेडिकल में प्रवेश के लिए 3 छात्राओं के फर्जी ESW प्रमाण पत्र का है! जो चर्चित बिलासपुर तहसील में बना है! जिसको लेकर ये फर्जीवाड़ा सामने आया है! इधर जांच चलने और रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपने की बात कही जा रही है! वहीं दूसरी ओर यह भी आरोप लग रहे है! कि छात्रा को तलब कर उन्हें फिर से प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने कहा गया है! कुल मिलाकर इस पूरे मामले ने बिलासपुर तहसील में व्याप्त दलाली और फर्जीवाड़े को उजागर कर दिया है!
ये वही बिलासपुर तहसील है! जहां बिना आवेदन किए एक कांग्रेस नेता के नाम पर 10 एकड़ जमीन चढ़ाने, 1 किसान के खेत की खड़ी फसल को पटवाकर कब्जा कराने समेत ऐसे दर्जनों मामले सामने आ चुके है! शासन प्रशासन ने पूरे घर के बदल डालूंगा कि तर्ज पर कई बार अफसरों को यहां से हटाया पर बिलासपुर तहसील की फजीहत कम होने का नाम ही नहीं ले रही है!
इस मामले में CGDNA ने कलेक्टर संजय अग्रवाल को कॉल कर मामले की जानकारी लेने का प्रयास किया कि रिपोर्ट में किसे दोषी पाया गया है! मामले में क्या कार्रवाई की जा रही है! पर उनसे संपर्क नहीं हो सका…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
Uncategorized2026.09.13रेलवे का ऐसा सिस्टम कि मंत्री की चिट्ठी भी वेटिंग में, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की अनुशंसा पहुंची रेलवे तक, मगर टिकट कन्फर्म हुआ नहीं, फिर सवाल वही V.V.I.P कोटा आखिर चलता किसके इशारे पर है?…
Uncategorized2026.09.13बेलटुकरी स्कूल में इंसानियत हुई बीमार, बुखार से परेशान छात्रा को इलाज की जगह थमा दी गंदी कुर्सी की सफाई, वीडियो वायरल होते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल का एक्शन, प्रधान पाठक भारती खांडे से तीन दिन में जवाब तलब…
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
