
बिलासपुर,,,, रतनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है! जो 17 भैंसों को ठूंस-ठूंसकर ट्रक में भरकर यूपी के बूचड़खाने ले जा रहा था! मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ट्रक का पीछा कर उसे रोका, जिसमें 13 भैंसे, 2 भैंस और 2 मृत भैंसे बरामद हुए! घटना में एक भैंस घायल अवस्था में भी मिली!पुलिस ने मौके से शाहरुख कुरैशी (निवासी – दढ़ी हसनपुर, जिला सामली, उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया, जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया!
ट्रक में न चारा था! न पानी, और पशुओं को क्रूरता पूर्वक भरा गया था! आरोपी शाहरुख वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल ₹16,09,000 की सामग्री जब्त की, जिसमें मवेशी, आयशर वाहन, दो मोबाइल शामिल हैं! पूछताछ में शाहरुख ने अपने साथियों के साथ तस्करी की बात स्वीकार की!
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 व पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया है!
इस कार्रवाई में एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय और थाना प्रभारी रतनपुर संजय सिंह राजपूत के साथ बेलगहना पुलिस, आरक्षक महादेव कुजूर, मुकेश सूर्यवंशी, योगेश पांडे सहित पूरी टीम का अहम योगदान रहा!
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर क्षेत्र में चल रही पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस की सख्त नीति का हिस्सा है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
