
बिलासपुर,,, जिले में एक अधिवक्ता से आनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 25.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। थाना सकरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी छत्रपाल पटेल ने खुद को ऑनलाइन ट्रेडिंग का विशेषज्ञ बताकर अधिवक्ता युगल पटेल को भारी मुनाफे का झांसा दिया और उन्हें अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद आरोपी ने फर्जी एप और नकली स्क्रीनशॉट के जरिए प्रार्थी को विश्वास में लिया और उनके खातों में लाखों रुपये जमा करवाए। जब प्रार्थी ने रकम की वापसी की मांग की, तो आरोपियों ने कहा कि पैसा “लॉकिंग पीरियड” में है……..
जानकारी के अनुसार, आरोपी छत्रपाल पटेल ने अपने परिवार के साथ मिलकर अधिवक्ता युगल पटेल को ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए मुनाफा कमाने का लालच दिया। 17 अप्रैल से 15 अगस्त 2025 के बीच युगल पटेल ने अपनी मेहनत की कमाई में से 23.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए आरोपियों के खातों में भेजे, इसके अलावा 2.40 लाख रुपये नकद भी दिए। जब प्रार्थी ने पैसा वापस मांगने की कोशिश की, तो आरोपियों ने जवाब दिया कि यह पैसा “लॉकिंग पीरियड” में है और वह उसे नहीं निकाल सकते…
जब युगल पटेल ने संदेह करते हुए मामले की जांच शुरू की, तो सामने आया कि शेयर मार्केट में एक भी रुपया निवेश नहीं किया गया था और आरोपियों ने पूरी रकम को निजी उपयोग में खर्च कर दिया था। पुलिस ने इस ठगी के खिलाफ धारा 3(5)-BNS एवं 318(4)-BNS के तहत अपराध दर्ज किया है और अब जांच जारी है……

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 17, 2026बिलासपुर में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग का शिकंजा, इटवा-पाली और पहँदा में अवैध उत्खनन करते 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ाए, कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर दो जगह छापेमारी, किसी की ट्रॉली नहीं बची, खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप…
UncategorizedNovember 17, 2026खाद्य विभाग का हंटर तैयार, 15 दिन तक होटल-ढाबों से ठेलों तक मचेगी जांच की हलचल, मिठाई-बिरयानी के जहरीले रंगों पर नजर, अखबारी कागज में खाना परोसने वालों की भी खैर नहीं…
UncategorizedNovember 17, 2026NTPC की राखड़ में दबने चला भिलाई का ऐतिहासिक तालाब, निजी जमीन की आड़ में 3 एकड़ सरकारी जमीन पर कथित कब्जे का खेल, बिना पंचायत प्रस्ताव और अनुमति चल रहा राखड़ भराव, ट्रांसपोर्टरों से लेकर भू-माफियाओं तक पर उठे सवाल, आखिर किसके इशारे पर चल रहा सरकारी जमीन पाटने का यह गोरखधंधा?
UncategorizedNovember 17, 2026अजबे छत्तीसगढ़ की गजबे न्यायधानी, 24×7 अन्नपूर्ति का निकला दिवाला, ग्रेन ATM फिर ठप, कभी अनाज गायब तो कभी मशीन बीमार, हैट्रिक पर हैट्रिक फेल्योर के बाद भी अफसरों की कुर्सी सलामत, पायलट प्रोजेक्ट की ऐसी दुर्गति पर जवाबदेही किसकी?
